
दिसंबर का महीना खत्म होने को है और हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से जानकारी निकलकर सामने आई है वो नए साल के जश्न पर पानी फेरने वाली है। दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है।
4 दिन होगी झमाझम बारिश
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है और नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है, 29-30 से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 दिसंबर से दो जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। 1 और 2 जनवरी को कई शहरों में जोरदार बारिश होने के भी आसार हैं। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा साथ ही रीवा संभाग के जिलों में और अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, दमोह और श्योपुर कलां में हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा जिसके कारण इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा छतरपुर जिले का बिजावर रहा जहां 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Published on:
27 Dec 2023 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
