MP के लिए ये घोषणाएं भी कीं...
सीएम शिवराज ने कहा कि ग्वालियर के गोरखी स्कूल को उच्च स्तर का बनाएंगे। म्यूजियम बनने के अलावा अटल जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
- भोपाल और ग्वालियर में अटल जी के स्मृति वन बनाए जाएंगे, सरकार ज़मीन तलाश रही है।
- भोपाल में जो ग्लोबल पार्क बन रहा है उसे अब अटल जी के नाम पर बनाएंगे।
- अटल जी के नाम पर ग्वालियर में लाईब्रेरी बनाई जाएगी। युवा पीढ़ी के लिए शोध केंद्र बनाए जाएंगे।
- 7 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, उज्जैन और सागर में लाइब्रेरी खोली जाएंगी।
- एमपी में अब 3 पुरस्कार अटल जी के नाम पर दिए जाएंगे, कवि, पत्रकार, सुशासन में अच्छा काम करने वाले को हर साल 5 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा,
- श्रमोदय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चे पढ़ते हैं एमपी में 4 जगह बनाये जा रहे हैं उनका नाम भी अटल जी के नाम पर किया जाएगा...