24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केस: घटना से लेकर फरारी तक कई रसूखदारों ने की समर्थ सिंह की सहायता, अब कसा शिकंजा

Twisha Sharma Case- पत्नी के सुसाइड केस में आरोपी पति समर्थ सिंह से पूछताछ, पूरी कहानी पता कर रही पुलिस

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma

Twisha Sharma case

Twisha Sharma Case- ट्विशा शर्मा केस में रविवार को भोपाल एम्स में दिल्ली की टीम दूसरा पोस्टमॉर्टम करने में जुटी है। इससे पहले शनिवार को आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। भोपाल पुलिस संस्थागत पक्षपात की जांच भी कर रही है। इस मामले में देश की शीर्ष कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कल सीजेआइ की बेंच में केस पर 'सुप्रीम' सुनवाई होगी। उधर घटना वाले दिन ट्विशा शर्मा जिस ब्यूटी पार्लर में गई थी, उसकी मालकिन ने खुलासा किया कि भोपाल के पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने अपनी बहू के बारे में उससे काफी जानकारियां ली थीं। इस बीच पुलिस हिरासत में पति समर्थ सिंह ने घटना की हकीकत बयां की। उसका कहना है कि ट्विशा शर्मा के साथ उसके रिश्ते अच्छे थे लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद उसका व्यवहार बदल गया। पुलिस अब उन लोगों की जानकारी जुटा रही है जिन्होंने पूरे मामले में समर्थ सिंह की मदद की। इनमें कई रसूखदार भी शामिल हैं।

बड़ी लापरवाही सामने आई

मामले में पहले ही दिन से अपनी जांच पर सवालों के घिरी कटारा हिल्स पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12 मई को मौत से 8 घंटे पहले दोपहर में ट्विशा ब्यूटी पार्लर गई थी। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया तो हलचल मच गई।

पुलिस को भनक तक नहीं लगी

ब्यूटी पार्लर की मालकिन किरण परिहार ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मौत के दूसरे दिन ट्विशा की सास पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने उसे लगातार फोन किए। किरण परिवार के अनुसार वे घबराई हुई थीं। बेचैन थीं कि ट्विशा का सीसीटीवी फुटेज पार्लर में है। बाद में खुद को वकील बता कुछ लोग आए और फुटेज ले गए। सबकुछ हो गया और पुलिस को भनक नहीं लगी।

23 मई को आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। समर्थ सिंह ने यहां बिना एसी, कूलर के किसी तरह रात बिताई। गर्मी के कारण वह रातभर बेचैन रहा।

समर्थ सिंह की सहायता करनेवालों पर शिकंजा कसा

आरोपी समर्थ सिंह से रिमांड में पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। घटना के दिन से लेकर फरारी तक उसकी सहायता करनेवालों के बारे में भी पूछ रही है। समर्थ सिंह के मददगारों में कई रसूखदार भी हैं जिनकी सूची बनाई जा रही है। उनपर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस सम​र्थ सिंह को स्पॉट पर भी ले जाएगी।

शरण देने वालों पर होगा एक्शन: सीपी

इस हाईप्रोफाइल केस में पुलिस की नाकामी सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने ट्विशा की हाइट, सबूत जुटाने में हुई लापरवाही पर कहा कि जांच चल रही है। सभी पहलू देखे जा रहे हैं। समर्थ की गिफ़्तारी के लिए 10 टीमें लगाई थी। आशंका पर जबलपुर भी भेजी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह कोर्ट में दाखिल हो गया। उससे पूछताछ की जा रही है। समर्थ सिंह को शरण देने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।