13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ने आदिवासी विधायकों को सौंपा वनवासियों को अधिकार दिलाने का काम

चुनावी साल में बिना ब्याज के लोन

2 min read
Google source verification
loan

भोपाल। सरकार ने आदिवासियों को वनाधिकार पत्रक देने का काम आदिवासी विधायकों को सौंपा है। ये पत्रक 31 जून तक बांट दिए जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को भी वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन में सख्ती लाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि वनाधिकार पत्रक के आधे से प्रस्ताव खारिज करने का मामला 'पत्रिका' ने प्रमुखता से उठाया था। इतना ही नहीं सरकार ने इनको खाद, बीज और बिना ब्याज के लोन देने भी तय किया है।
चंबल संभाग में 9807 आदिवासियों ने वन अधिकार पत्रक के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 6561 दावे निरस्त हो गए। ग्वालियर संभाग में 53596 दावों में से 43611 निरस्त कर दिए गए। उज्जैन संभाग में 21145 दावों में से 12840 दावे निरस्त हो गए। इंदौर संभाग में 157468 दावों में से 65973 दावे खारिज। भोपाल संभाग में 71759 दावों में से 56341 दावे निरस्त। नर्मदापुरम संभाग में 37006 दावे थे, जिनमें से 15610 निरस्त किए गए। सागर संभाग में 60264 दावों में से 47934 दावे खारिज कर दिए गए। जबलपुर संभाग 32530 दावों में से 41559 दावे खारिज। शहडोल संभाग में 54988 दावों में से 31189 दावे निरस्त। रीवा संभाग में ६१५९४९ दावों में से 364309 दावे निरस्त कर दिए गए।

आदिवासियों को अधिकार पत्रकों के साथ कृषि के लिए लोन और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सीएम ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस कानून का कड़ाई से पालन होना चाहिए।
-लालसिंह आर्य, आदिम जाति कल्याण राज्यमंत्री

राहुल गांधी 14 को आएंगे भोपाल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आम्बेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को भोपाल आएंगे। राहुल यहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय संविधान बचाओ आंदोलन का आगाज करेंगे। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने बताया कि राहुल का भोपाल दौरा तय हो गया है। दौरे की डिटेल अभी फाइनल नहीं की गई है। इस राष्ट्रीय आंदोलन को मध्यप्रदेश से शुरू करने का मतलब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मैदानी आगाज माना जाएगा। महू में डॉ. भीमराव आम्बेडकर का जन्म हुआ था। इस कारण प्रदेश से इस आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। यहां दो अप्रैल को देश में सबसे ज्यादा सात मौतें हुई थीं। इस कारण प्रदेश पर राहुल का फोकस है।