
सांपों के बारे में हमने कई जानकारियां हासिल की होंगी, लेकिन कई फैक्ट ऐसे हैं, जो हमें गलत पता है। जैसे कि यही एक फैक्ट कि सांप के कान नहीं होते। आज हम आपको बता रहे हैं सांपों के बारे में ऐसे ही रोचक फैक्ट जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप...
1. बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी होगी कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आपको बता दें कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है सॉ स्केल्ड वाइपर। यह दूसरे सांपों की तुलना में सबसे ज्यादा काटने वाला सांप है।
2. क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे विशालकाय सांप कौन सा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि दुनिया का सबसे विशालकाय सांप है एनाकोंडा। ये ऐसा सांप है जो इंसान को आसानी से निगल भी सकता है।
3. सांप की नाक को तो आपने देखा ही होगा। सांप के मुंह के पास नजर आने वाले दो छिद्र उसकी नाक के ही हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सांप की यह नाक हमारी तरह स्मेल लेने का जरिया नहीं है बल्कि क्योंकि सांप नाक से नहीं बल्कि अपनी डरावनी जीभ से खुशबू या बदबू का पता लगा पाता है। अपनी जीभ से ही वह अपने आसपास के माहौल को लेकर सतर्क हो जाता है।
4. कभी किसी मरे हुए सांप के पास जाते समय लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बल्कि अलर्ट होकर उसके पास जाना चाहिए। क्योंकि एक मरे हुए सांप का सिर मौत के कुछ घंटों बाद भी जिंदा रहता है। इसलिए मरे हुए सांप के सिर से दूरी बनाकर रखें। हो सकता है कि आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ जाए।
5. आपने कभी सांप को मुंह से कुछ उगलते या उल्टी करते हुए देखा है? अगर हां तो आपको बता दें कि ऐसा इसलिए नहीं होता कि सांप का पेट खराब है या फिर उसे अपना शिकार हजम नहीं हुआ। बल्कि सांप ऐसा तब करता है जब उसे खतरा महसूस होता है। जैसे ही सांप को किसी खतरे का अहसास होता है उसे उल्टियां होना शुरू हो जाती हैं। इससे उसका वजन कुछ हल्का हो जाता है और वह तेजी से खतरे से बचते हुए दूर भाग जाता है।
6. क्या आपने इंडियन ताइपन सांप के जहर के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो इसकी सबसे बड़ी खासियत हम आपको बताते चलते हैंं। यह अकेला दुनिया का ऐसा सांप है जो एक बार में 80 लोगों की जान ले सकता है।
7. - सांप अकेला ऐसा जीव है जो पानी में भी रहता है, जमीन पर भी और इसकी कई प्रजातियां उडऩे की ताकत भी रखती हैं।
Updated on:
15 Sept 2023 06:24 pm
Published on:
15 Sept 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
