
भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधोसंरचना विकास कार्यों के संचालन और जनकल्याण के साथ ही संस्कृति, धर्म परंपरा, जीवन मूल्य और आने वाले समय में विश्व कैसा हो, इस पर चिंतन और कार्य का दायित्व सरकार का है। उन्होंने राज्य मंत्रालय में सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि की साधारण परिषद की बैठक में यह बात कही।
सीएम ने आश्वासन देेते हुए कहा कि सांची बौद्ध विश्वविद्यालय के प्रकल्पों को साकार करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी- मंगलवार को बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि की साधारण परिषद की पांचवीं बैठक हुई जिसमें सीएम ने आश्वासन देेते हुए कहा कि सांची बौद्ध विश्वविद्यालय के प्रकल्पों को साकार करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विवि की इस बैठक में शिवराज ने कहा कि छठवें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन करने की तैयारी की जाए।
सांची विवि का 6 व 7 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन करने की तैयारी
सांची विवि का 6 व 7 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन करने की तैयारी है. इस संबंध में शिवराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का विचार प्रशंसनीय है। यहां श्रीलंका और अन्य देशों से लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे श्रीलंका गए थे तब वहां सीता माता के मंदिर और सांची में विवि का विचार आया था।
Published on:
14 Sept 2022 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
