
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएल मैच के फाइनल मैच ( IPL final KKR vs SRH Match ) में सट्टा बाजार ( satta bazar ) बेहद गर्म रहा। ऐसे में पुलिस की भी इन सटोरियों पर पैनी नजर बनी रही। इसी के चलते फाइनल मुकाबले के ( IPL 2024 Final ) खत्म होने से पहले पुलिस ने राजधानी भोपाल ( bhopal news ) में बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए के सट्टे ( satta market ) का भांडफोड़ किया है।
शहर में पुलिस ने लाखों रूपए के सट्टे के भांडाफोड़ करते हुए 6 सटोरियों को दबोचा है। यही नहीं कारर्वाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप में सट्टे का एक करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब मिला है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
भोपाल के तीन थानों की पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र से क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शाहपुरा के पॉश कॉलोनी में सट्टा चलाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने स्वर्ण जयंती पार्क के पास स्थित पॉश कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी। इस दौरान एक कमरे में सट्टा खेलते 6 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। हबीबगंज एसीपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Updated on:
27 May 2024 09:31 am
Published on:
27 May 2024 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
