6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में एमपी की बड़ी कामयाबी, टॉप 10 में आए 2 कैंडिडेट

Ishan- भोपाल के ईशान की देशभर में 5वीं रैकिंग है

2 min read
Google source verification
Ishaan and Prachhal in the top 10 in the UPSC Civil Services Exam 2025

Ishaan and Prachhal in the top 10 in the UPSC Civil Services Exam 2025

UPSC 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें कोटा राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के अभ्यर्थियों ने भी कमाल दिखाया है। टॉप 10 में प्रदेश के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। चुने अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्तियों की सिफारिश की गई है।

भोपाल के ईशान, धार के प्रच्छल टॉप 10 में

संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के भी अनेक अभ्यर्थियों ने अच्छी रैंकिंग अर्जित की है। भोपाल के ईशान और धार के प्रच्छल टॉप 10 में आए हैं। ईशान की देशभर में 5वीं रैकिंग है जबकि प्रच्छल 8वीं रैंक पर हैं। अशोकनगर के चितवन जैन ने UPSC परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की।

खंडवा की रूपल की 43वीं रैंक, गुना की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की

प्रदेश के खंडवा की रूपल जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की है। एमपी के मऊगंज जिले के डगडौआ गांव की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC के 56 वीं रैंक हासिल कर टॉप 100 में स्थान बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने 249वीं रैंक हासिल की है। सतना की भूमिका जैन IRS ऑफिसर बनीं हैं। उन्होंने 331वीं रैंक हासिल की है। गुना की देवांगी मीणा ने भी 236वीं रैंक हासिल की और IRS ऑफिसर बनीं। सतना की भूमिका जैन ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 331वीं रैंक हासिल की जबकि पन्ना के अभिजीत जैन को 170 वी रैंक मिली।

यूपीएससी में इंदौर के अक्षत बलद्वा ने 173वीं रैंक हासिल की। वे 100 फीसदी ब्लाइंड कैटेगरी से हैं। बैतूल की अंजनी मिश्रा ने भी UPSC क्लियर की है। उन्होंने 274 वीें रैंक प्राप्त की। निवाडी के पृथ्वीपुर की सौम्या जैन को UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 346 वीं रैंक मिली। वे दूसरे प्रयास में चुनी गईं।

एमपी के UPSC 2025 टॉपर्स


ईशान भटनागर (AIR 5): भोपाल
प्राक्षल सेकेट्री (AIR 8): धार

चितवन (AIR 17): अशोकनगर

रूपल जायसवाल (43) खंडवा से
अभिषेक चतुर्वेदी (AIR 104): ग्वालियर
अनुराग सिंह (AIR 165): जबलपुर
प्रिया वर्मा (AIR 210): इंदौर
देवांगी मीणा (AIR 236) गुना

बता दें कि UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी, जबकि इनमें इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। आयोग ने दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक लिया है। 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। दस्तावेजों और अन्य सत्यापन के बाद ही चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।