
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही आइएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह फाइनल में चूक गए। खासकर मध्यप्रदेश के खरगोन के रहने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह के प्रदर्शन पर सभी की निगाह लगी थी। स्पर्धा में ऐश्वर्य चौथे नंबर पर रहे।
भोपाल में चल रही वर्ल्ड कप शूटिंग में भारत की तरफ से खेल रहे ऐश्वर्य प्रताप सिंह फाइनल मुकाबले में पद से चूक गए। फाइनल में पहुंचने के बाद से ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह पर सभी की निगाह लगी थी। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष में ऐश्वर्य प्रताप सिंह के साथ ही नीरज कुमार, स्वप्निल कुसाल, अखिल शेओरन, संदीप राजपूत मुकाबले में थे। इस दिलचस्प मुकाबले में बेहद करीबी मुकाबले में ऐश्वर्य पीछे रह गए। उन्हें चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में चीन के डू लिंशु ने स्वर्ण पद हासिल किया और हंगरी के इस्तवान पेनी ने रजत पदक हासिल किया। स्विटजरलैंड के जान इओचविलर की खाते में कांस्य पदक आया।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के खरगोन के रहने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ऐसे एकमात्र खिलाड़ी थे जो टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके अलावा महिला वर्ग में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में इंडिया की मनु भाकर और एशा सिंह फाइनल में जगर बना सकी। फाइनल में मनु को कांस्य पदक मिला।
छोटे से गांव से ओलिंपिक का सफर किया
खरगोन जिले के झिरनिया तहसील के रतनपुर गांव में 3 फरवरी 2001 में किसान परिवार में जन्मे ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 2015 में मध्यप्रदेश की राज्य शूटिंग एकेडमी ज्वाइन की थी। इसके बाद ऐश्वर्य को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत को पदक दिलाया। ऐश्वर्य ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक चार गोल्ड, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदक देश को दिलाए हैं। जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एश्वर्य प्रताप ने 21 स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित 38 पदक जीते है। एश्वर्य प्रशिक्षक सुमा शिरूर, सुनीता लाखन, वैभव शर्मा एवं अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है।
इसके अलावा 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल पुरुष वर्ग के भी मुकाबले शानिवार को खेले जाएंगे। भावेश शेखावत, विजयवीर सिद्धू, मंदीप सिंह, अनीष व अंकुर गोयल भारत की दावेदार प्रस्तुत करेंगे। इसमें भारत की पदक जीतने की उम्मीद है।
Updated on:
25 Mar 2023 06:09 pm
Published on:
25 Mar 2023 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
