20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बारिश से खराब हुए गेहूं की खरीदी पर बड़ा अपडेट, विधानसभा में गूंजा किसानों के नुकसान का मामला

MP Vidhansabha- खरीदी के लिए तय मानक का जिक्र करते हुए तत्काल सर्वे कर किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग

2 min read
Google source verification
vidhansabha

Wheat- Demo Pic

MP Vidhansabha- एमपी में कई जगहों पर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई है। इससे फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से खेतों में खड़ा गेहूं बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर फसल आड़ी हो गई जबकि बारिश के कारण दानों के रंग और चमक पर बुरा असर पड़ा है। राज्य में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की तैयारियां चल रहीं हैं। ऐसे में फसल की खराबी से किसानों को जबर्दस्त नुकसान हो सकता है। बारिश से खराब हुए गेहूं की खरीदी का यह मामला विधानसभा में भी गूंजा। कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने खरीदी के लिए तय मानक का जिक्र करते हुए तत्काल सर्वे कर किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को सर्वे के निर्देश दिए जा चुके हैं।

बदनावर से कांग्रेस के विधायक भंवरसिंह शेखावत ने बारिश से खराब हुए गेहूं का मामला उठाया। शून्यकाल में मौखिक उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्षा से फसलों को क्षति पहुुंची है। इससे खासतौर पर गेहूं खराब हो गया है। सरकारी खरीदी में तय मानक के कारण किसानों को खासा नुकसान होगा।

विधानसभा लाइव-

भंवरसिंह शेखावत(बदनावर)-
अध्यक्ष महोदय, पूरे प्रदेश के अन्दर अप्रत्याशित रुप से कल और परसों बारिश हुई है। इससे किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसल ज्यादा प्रभावित हुई है। इसलिये मेरा सरकार से निवेदन है कि गेहूं का जो कलर है… वह समाप्त हो जाएगा और ऐसा हो गया है… पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं। यह गेहूं अब सरकार खरीदेगी… उस तरीके के जो मानक आपने तय किए हैं उप मुख्यमंत्रीजी… उसके मुताबिक वह गेहूं रहेगा ही नहीं और आप खरीदेंगे नहीं… किसान और परेशानी में आ जाएगा। मैं शासन से यह मांग करना चाहता हूं कि तुरंत अपने अमले को लगाएं, पटवारियों को भेजें, तहसीलदारों को भेजें, उनका आंकलन करें। जितना नुकसान किसानों का हुआ है, उसकी भरपाई की व्यवस्था करें। सारी फसलें जो हैं… बहुत ज्यादा तादाद में खराब हुई हैं पिछले दो दिन के अन्दर…

संसदीय कार्य मंत्री (कैलाश विजयवर्गीय)-
अध्यक्ष महोदय, मेरी जानकारी के अनुसार कल ही मुख्यमंत्रीजी ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि जो वर्षा हुई है, उसकी पूरी जानकारी लें, उससे किसी प्रकार की भी कोई नुकसानी हुई है तो उसकी जानकारी भेजें… मुख्यमंत्रीजी इस मामले में संवेदनशील हैं… हमारी सरकार संवेदनशील है और इसलिये कल रात को ही उन्होंने सारे कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं, मेरी जानकारी के अनुसार… इसलिये कोई भी किसान को चिंता करने की जरुरत नहीं है, यह भाजपा की सरकार है, किसानों की सरकार है और यह किसान वर्ष है। इसलिए किसानों को कहीं पर भी नुकसान नहीं होगा, यह मैं आपसे वादा करता हूं।

भंवर सिंह शेखावत-
अध्यक्ष महोदय, यह किसानों की चिंता कर रहे हैं… कैलाशजी, किसानों की जितनी दुर्गति हो रही है न आपके राज में, उतनी तो पिछले 50 साल में कभी हुई ही नहीं…