मध्यप्रदेश में एक और वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा विशाल और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। करीब सात माह पहले पीएम नरेंद्र मोदी स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के काम का वर्चुअल शुभारंभ कर चुके हैं। इस बीच कई अड़ंगे आए। कभी स्टेशन की ड्राइंग पर पेंच फंसा तो कभी रेलवे बोर्ड की स्वीकृति में दिक्कत आई। बजट के कारण भी अड़चनें लगती रहीं पर सभी दिक्कतें अब दूर कर ली गई हैं।