16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्दी शादी के चमत्कारी टोटके, लड़का या लड़की दोनो आज़माएं फिर देखें चमत्कार

जल्दी शादी के चमत्कारी टोटके, लड़का या लड़की दोनो आज़माएं फिर देखें चमत्कार

3 min read
Google source verification
shadi ke totke

जल्दी शादी के चमत्कारी टोटके, लड़का या लड़की दोनो आज़माएं फिर देखें चमत्कार

भोपालः आजकल ज्यादातक नौजवानों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। पहले अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की चुनौती। फिर अच्छी नौकरी की चुनौती। नौकरी लगने के बाद अच्छी जगह शादी होने की टेंशन। शादी के लिए अच्छा लड़का या लड़की ढूंडने के लिए परिवार के लोग अपना पूरा समय अच्छे रिश्ते खोजने में ही गुज़ार देते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि, उन्हें जीवन में और कोई काम ही नहीं हैं। कई बार तो यह भी होता है कि, लड़के या लड़की शादी का सही समय ही निकल जाता है, लेकिन उन्हें अच्छे रिश्ते नहीं मिलते। इसी के चलते कई लोग मेरिज ब्यूरो और पंडितों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो जाते हैं, लेकिन, इतनी मेहनत के बावजूद भी विफलता ही उनके हाथ लगती है। इस बड़ी समस्या का निवारण करते हुए आज हम आपके लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं, अगर किसी और तरीके से विवाह में अड़चन आ रही है तो आप इन उपायों को आजंमा कर देख सकते हैं, अवश्य लाभ होगा।

शादी का योग बनाएंगे यह खास उपाय!

-जन्म-पत्रिका में विवाह योग?

सबसे पहली बात यह है की जन्म-पत्रि में विवाह योग होना ज़रूरी है| आप सर्वप्रथम किसी अच्छे ज्योतिष से बारीकी के साथ अपनी जन्म पत्रिका का अध्यन करवाएं| उनसे जाने कि आपकी पत्रिका में विवाह योग हैं भी या नहीं| यदि है तो विवाह में क्या अड़चन आ रही है, उसका निवारण करवाएं| यदि आपकी पत्रिका के अनुसार कोई गृह ही समस्या दे रहा है, विवाह योग भी है और विवाह नहीं हो पा रहा है तो आप अगले उपाय को करके इस समस्या का निवारण कर सकते हैं।

-एक चुटकी हल्दी

विवाह योग्य लोगों को प्रत्येक गुरूवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए| केसर का भी प्रयोग करना चाहिए|

-गाय को भोग

यदि ऐसे लोग गुरूवार को गाय को भोग यानी दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर थोडा गुड तथा चने की गीली दाल का भोग देना चाहिए|

-दीपक के साथ जल

गुरूवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई के साथ हरी इलाइची का जोड़ा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ जल अर्पित करना चाहिए| यह लगातार तीन गुरूवार करना चाहिए| गुरूवार को केले के वृक्ष के समक्ष गुरु के 108 नामों के उच्चारण के साथ शुद्ध घी का दीपक तथा जल अर्पित करना चाहिए|

-आठ छुआरे

शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात:स्नान करने के बाद किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें| यह प्रयोग भी चमत्कारी है|

-मेहंदी

कन्या जब किसी कन्या के विवाह में जाये और यदि वहां पर कन्या को मेहँदी लग रहे हो तो अविवाहित कन्या कुछ मेहँदी उस कन्या के हाथ से लगवा ले तो विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है|

जब घर के लोग शादी की बात करने जाएं, तो यह करें

कन्या के विवाह की चर्चा करने उसके घर के लोग जब भी किसी के यहाँ जायें तो कन्या खुले बालों से, लाल वस्त्र धारण कर हँसते हुए उन्हें कोई मिष्ठान खिला कर विदा करे|

-बृहस्पति पूजा

बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है इनकी पूजा से विवाह के मार्ग में आ रही सभी अड़चनें अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं। इनकी पूजा के लिए गुरुवार का विशेष महत्व है। गुरुवार को बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए जैसे हल्दी, पीला फल, पीले रंग का वस्त्र, पीले फूल, केला, चने की दाल आदि । साथ ही शीघ्र विवाह की इच्छा रखने वाले युवाओं को गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इस व्रत में खाने में पीले रंग का खाना ही खाएं, जैसे चने की दाल, पीले फल, केले खाने चाहिए। इस दिन व्रत करने वाले को पीले रंग के वस्त्र ही पहनने चाहिए।

-शिव-पार्वती का पूजन

गुरु ग्रह की पूजा के अतिरिक्त शिव-पार्वती का पूजन करने से भी विवाह की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इसके लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर विधिवत पूजन करें।