1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहरलाल नेहरू ने दिया भारत छोड़ो आंदोलन का नारा!

एमपीपीएससी की उत्तर पुस्तिका में कई सवालों के जवाब गलत छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई तो उत्तर बदलने मांगा गया शुल्क

2 min read
Google source verification
mppsc

mppsc

भोपाल. भारत छोड़ो आंदोलन का नारा पं. जवाहरलाल नेहरू ने दिया है, ऐसा हम नहीं एमपीपीएससी अपनी उत्तर पुस्तिका में कह रहा है। जबकि इसका सही उत्तर यूसुफ मेहर अली है। दरअसल मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 18 फरवरी को आयोजित राज्य सेवा चयन प्रारंभिक परीक्षा की जो उत्तर पुस्तिका जारी की गई है, उसमें लगभग 15 सवालों के जवाब गलत हैं। इस पर भी हद तो इस बात की है कि अभ्यर्थियों से आपत्ति दर्ज कराने पर प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का प्रावधान किया गया है। इस पर अभ्यर्थियों ने आयोग पर संशोधन के नाम पर उनसे अवैध कमाई किए जाने का आरोप लगाया है। बता दें आयोग ने जिन प्रश्नों के गलत उत्तर जारी किए हैं, तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ये बहुत ही सामान्य एवं प्रारंभिक स्तर के प्रश्न हैं। ऐसे में जिन विशेषज्ञों ने आंसरशीट बनाई है उन पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

इन सवालों के दिए गलत जवाब-

प्रश्न: कालिका पुराण किस धर्म से संबंधित है।आयोग का उत्तर-वैष्णव
सही उत्तर-शक्ति

प्रश्न: शुंगों के पूर्वज मूलत: किस स्थान से थे।

आयोग का उत्तर-प्रयाग
सही उत्तर-उज्जैन

प्रश्न: ईस्ट इंडिया कंपनी की वेस्टर्न प्रेसिडेंसी कहां थी।आयोग का उत्तर-बांबे
सही उत्तर-सूरत

प्रश्न: ब्रिटिश साम्राज्य पूरी तरह से सड़ चुका है। हर तरह से भ्रष्ट, अत्याचारी व हीन है। यह कथन किसने दिया।
आयोग का उत्तर-बाल गंगाधर तिलक

सही उत्तर- सिस्टर निवेदिता

प्रश्न: प्लांड इकोनोमी फॉर इंडिया के लेखक।
आयोग का उत्तर- जीडी बिरला

सही उत्तर- एम निरवैश्या।
प्रश्न: किस नरसंहार को मप्र का जलियावाला हत्याकांड कहा जाता है।

आयोग का उत्तर- झाबुआ
सही उत्तर- चरणपादुका नरसंहार

प्रश्न: स्वतंत्र भारत में पहली बार संसदीय सचिव का पद किस वर्ष सृजित किया गया।
आयोग का उत्तर-1951 में

सही उत्तर-1952 में
प्रश्न: निम्न में से कौन सुमेलित नही है।

आयोग का उत्तर- ओडिशा -10 सीट

सही उत्तर- आंध्रप्रदेश-11 सीट
प्रश्न: जब किसी वेबसाइट के ग्राहक नकली नेटवर्क यातायात के बाढ़ के कारण इसे एक्सेस करने में असमर्थ होते हैं तो इसे निम्न में से किस प्रकार से जाना जाता है।

आयोग का उत्तर- वायरस

सही उत्तर- डिनायल ऑफ सर्विस अटैक