
Jaya Bachchan Mother : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबियत में पहले से सुधार है। दरअसल बुधवार को भोपाल सहित पूरे देश में इंदिरा भादुड़ी के निधन की झूठी अफवाह सामने आई थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बता दें कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें पारुल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को इंदिरा भादुड़ी की खराब तबियत की जानकारी लगते ही उनके नाती अभिषेक बच्चन भोपाल आ गए थे। वहीं बुधवार को जया बच्चन भी मुंबई से भोपाल पहुंची थी।
हॉस्पिटल में इंदिरा भादुड़ी(Jaya Bachchan Mother) का इलाज कर रहे डॉक्टर पंकज अग्रवाल का कहना है कि उनकी तबियत अब पहले से बेहतर है। उन्हें कुछ समय तक अच्छे से आराम करने की सलाह दी गई है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी(Indira Bhaduri) भोपाल के श्यामला हिल्स में अंसल अपार्टमेंट में पिछले कई सालों से रह रही है। उनकी एक बेटी नीता पास के ही एक घर में रहती है।
बुधवार को अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की सास के निधन की अफवाहों को गलत बताया गया। इंदिरा भादुड़ी की केयर टेकर बबली ने मीडिया को बताया कि, रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें पारुल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अभी वह बिल्कूल ठीक हैं।
Updated on:
24 Oct 2024 01:19 pm
Published on:
24 Oct 2024 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
