6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पोस्टर ने कांतिलाल भूरिया की बढ़ाई मुश्किलें, वोटिंग से पहले मंत्री बनाने का दावा, भाजपा की शिकायत

कांतिलाल भूरिया केन्द्र में मंत्री भी रहे चुके हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Oct 09, 2019

इस पोस्टर ने कांतिलाल भूरिया की बढ़ाई मुश्किलें, वोटिंग से पहले मंत्री बनाने का दावा, भाजपा की शिकायत

इस पोस्टर ने कांतिलाल भूरिया की बढ़ाई मुश्किलें, वोटिंग से पहले मंत्री बनाने का दावा, भाजपा की शिकायत

भोपाल. झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसके साथ-साथ ही सोशल मीडिया में भी दोनों दलों के बीच जंग छिड़ हुई है। सोशल मीडिया में कुछ पोस्टर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर कांग्रेस की तरफ से वायरल हुए हैं। इन पोस्टरों में भाजपा ने आपत्ति जताई है।

वायरल पोस्टरों में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के चुनाव जीतने के बाद डिप्टी सीएम या कैबिनेट मंत्री बनाने का दावा किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह के फोटो वायरल हो रहे हैं, जबकि वोट 21 अक्टूबर को पड़ने हैं। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि झाबुआ उपचुनाव में पार्टी का पलड़ा भारी है। कांग्रेस के झाबुआ विधानसभा के आईटी सेल प्रभारी हर्ष जैन ने फेसबुक में यह पोस्टर शेयर किए हैं। जबकि एक पोस्टर कांतिलाल भूरिया झाबुआ नाम की आइडी से शेयर किया गया है। कांग्रेस की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप में भी शेयर कि एजा रहे हैं।

भाजपा का पलटवार
भाजपा आईटी सेल का फोकस वाट्सएप ग्रुप पर ज्यादा है। पार्टी का कहना है कि कांतिलाल भूरिया और उनकी टीम मुंगेरीलाल के सपने दिखा रही है। जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे तब इस दावे की हकीकत पता चल जाएगी। भाजपा नेताओं ने कांतिलाल भूरिया को मंत्री पद दिए जाने को लेकर सवाल उठाया है।

भाजपा ने की शिकायत
भाजपा ने कांग्रेस की शिकायत चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने एक पत्र दिल्ली चुनाव आयुक्त को भेजा है। आरोप है कि कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पोस्टर लगाए हैं। इसमें कांतिलाल भूरिया को मंत्री पद या डिप्टी सीएम बनाए जाने का दावा किया जा रहा है।

क्या कहा भाजपा-कांग्रेस ने
कांग्रेस चुनाव प्रभारी और आईटी सेल के हर्ष जैन ने कहा- जब हम कांतिलाल भूरिया को डिप्टी सीएम बनाने की बात करते हैं तो लोगों को लगता है कि उनके बीच का व्यक्ति बड़े पद पर पहुंचेगा तो उनका ज्यादा भला होगा। वहीं, भाजपा आईटी सेलके संयोजक शिवराज डाबी का कहना है कि जनता का समर्थन उनके सेवक के रूप में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में है। हमने भी वाट्सएप ग्रुप का बड़ा जाल बिछाया है जिसके माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।