
Job Vaccancy : सितंबर में पीरियोडिक लेवर फोर्स सर्वे की रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें देशभर में बेरोजगारी दर के आकड़ों की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में साल 2023-24 में बेरोजगारी दर 0.9 % बताई गई। ऐसे में साफ है कि प्रदेश में अब भी 0.9% युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें और अपना रिज्यूम अपडेट कर, झट से आवेदन करें...
बता दें कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने 200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
बता दें कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी(United India Insurance) में 200 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारी ( scale-I) के पदों के लिए ये भर्ती निकाली है। कंपनी में आवेदन करने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर मंगलवार से शुरू हो चुकी है। वहीं 5 नवंबर अप्लाई करने की आखिरी तारीख है।
इस कंपनी में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता में कई तरह की तकनीकी डिग्रियां, चार्टर्ड एकाउंटेंसी, लॉ की डिग्रियां, इंजीनियरिंग की डिग्रियां आदि शामिल की गई हैं। वहीं 21 से 30 वर्ष की आयु के लोग यहां एप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आवेदन जरूर करें। आप देश के किसी भी कोने से इन पोस्ट के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि इन पदों पर चयनित कैंडिडेट को अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को 50 हजार से लेकर 96 हजार तक वेतन दिया जाएगा।
General/OBC- कैंडिडेट - 1000 रुपए
SC/ST/PWBD- कैंडिडेट - 250 रुपए
Updated on:
29 Oct 2024 02:44 pm
Published on:
16 Oct 2024 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
