11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें अपडेट

Insurance Scheme : सीएम मोहन यादव द्वारा की गई बड़ी घोषणा के बाद संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Insurance Scheme

पत्रकारों के लिए बड़ी खबर (Photo Source- Patrika)

Insurance Scheme :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश के पत्रकार 27 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम देना होगा। बढ़े हुए प्रीमियम की शेष राशि सरकार वहन करेगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों के सुख-दुख में राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है। जनसम्पर्क विभाग की ओर से संचालित संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से गत वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम देना होगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बढ़े प्रीमियम की शेष राशि का वहन सरकार करेगी।

पिछले वित्त वर्ष का प्रीमियम ही देना होगा

सीएम ने कहा कि, पत्रकारों के हित में इस समूह बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई थी। सीएम यादव ने शनिवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि, अब हर साल पत्रकारों से उनके द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में जो बीमा प्रीमियम दिया गया था, प्रीमियम की वही राशि ली जाएगी। पत्रकारों से गत वित्त वर्ष की भांति प्रीमियम लेने पर राज्य सरकार पर अनुमानित 4.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय होगा।