24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय हॉकी : कर्नाटक, बिहार, कुर्ग और आंध्रा सेमीफाइनल में पहुंचे

गर्ल्स में हॉकी मध्य भारत को मिली मात

2 min read
Google source verification
hocky

भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत 'बी' के बालकों के मुकाबलों में हॉकी कर्नाटक ने पंजाब नेशनल बैंक को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य क्वार्टरफाइनल में हॉकी बिहार ने बैंगलूरु हॉकी एसोसिएशन को 5-2 से, हॉकी कुर्ग ने हॉकी राजस्थान को 7-1 से और आन्ध्रा हॉकी एसोसिएशन ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के तहत 'बी' डिवीजन बालिका वर्ग में हॉकी आसाम ने हॉकी गुजरात को 10-0 से पराजित किया। हॉकी आन्ध्र प्रदेश ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन को 11-0 से और हॉकी बिहार ने हॉकी पोंडूचेरी को 34-0 से करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में स्पोट्र्स अथारिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी ने आन्ध्रा हॉकी एसोसिएशन को 4-3 से तथा गोवा हॉकी ने हॉकी मध्य भारत को 3-1 से परास्त किया।

दो देशों की नेशनल चैंपियंस को नित्यता ने किया पराजित

अल्बानिया में चल रही वल्र्ड स्कूल चैस चैंपियनशिप के अंडर-15 बालिका वर्ग मुकाबले में वुमन कैंडिडेट मास्टर नित्यता जैन ने इजराइल और टर्की की नेशनल गर्ल्स चैंपियंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। मप्र की यह खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। दूसरे राउंड में एशियन मेडलिस्ट एवं नेशनल स्कूल चैंपियन नित्यता ने इजराइल की अंडर-16 नेशनल चैंपियन एवं वुमन फिडे मास्टर मिशेल काटकोव को हराया।

तीसरे राउंड में नित्यता ने टर्की की अंडर-15 नेशनल चैंपियन एयलुल सेलिक को मात दी। 4 घंटे चले दोनों गेम्स में कुछ संघर्षपूर्ण उतार चढ़ाव के साथ नित्यता ने दोनों देशों की नेशनल चैंपियंस को मात दी।

महापौर ट्रॉफी: एएनवीआइ-11 जीता

एएनवीआई-11 ने महापौर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एनटीएलसी को आठ विकेट से हरा दिया। अंकुर मैदान पर खेले गए मुकाबले में एनटीएलसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रनों पर ढेर हो गई। हफीज ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। जवाब में एएनवीआई-11 की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपेश ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच जोन अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज राठौर द्वारा प्रदान किया गया। वहीं, एनजी-11 ने राहुल मीना फैंस क्लब को 8 विकेट से, रामसेतु क्लब ने एसएस-7 को 10 विकेट से, उजैर-11 ने एलसीसी-11 को 7 विकेट से पराजित कर दिया।