हालांकि, इनमें से कुछ फ्लाइट्स ऐसी भी हैं, जिन्हें ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-मुंबई और ग्वालियर-अहमदाबाद को सिंधिया के मंत्री बनने से पहले ही उड़ने की मंजूरी मिल चुकी थी। कोरोना के चलते उनका उड़ना टल गया था। बता दें कि, ग्वालियर से पुणे तो एक फ्लाइट लैंड भी कर चुकी है। इसी के साथ ग्वालियर चंबल अंचल के निवासियाें काे भी तीन नई फ्लाइट मिली हैं। अब ग्वालियर अहमदाबाद, जबलपुर, पुणे और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ग्वालियर क्षेत्र के विकास को गति में भी तेजी आएगी।