scriptभोपाल में RSS को जमीन देने पर सियासी बवाल : दिग्विजय बोले- भूमिपूजन हुआ तो दीवार तोड़ देंगे, छावनी में तब्दील हुआ इलाका | congress protest for allotment of park land to RSS in industrial area | Patrika News

भोपाल में RSS को जमीन देने पर सियासी बवाल : दिग्विजय बोले- भूमिपूजन हुआ तो दीवार तोड़ देंगे, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

locationभोपालPublished: Jul 11, 2021 05:06:49 pm

Submitted by:

Faiz

इंडस्ट्रियल एरिया में RSS को जमीन देने पर सियासी बवाल, दिग्विजय बोले- भूमिपूजन हुआ तो दीवार तोड़ देंगे, डीआईजी इरशाद वली ने जवाब दिया हम आप पर नजर रखेंगे। दिग्विजय समेत विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर वाटर केनन का किया गया इस्तेमाल।

News

भोपाल में RSS को जमीन देने पर सियासी बवाल : दिग्विजय बोले- भूमिपूजन हुआ तो दीवार तोड़ देंगे, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की लघु उद्योग भारती संस्था को कार्यालय बनाने के लिए 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटित करने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। रविवार को आरसएस द्वारा किये गए जमीन के शिलान्यास के दौरान कांग्रेस विरोध में उतर आई। इसपर पुलिस ने भी स्थितियों को नियंत्रण में रखने के लिये इंडस्ट्रियल एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। सुबह 10:30 बजे मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भोपाल DIG इरशाद वली के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अगर RSS ने पार्क में भूमिपूजन किया, तो हम दीवार तोड़ देंगे। इसका जवाब देते हुए डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि, हमारी नजर आप पर ही रहेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82m1h2

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर की वॉटर कैनन से बोछार

इस बीच बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार भी की। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबंधित इलाके से दूर रखने के लिये हल्का बल भी प्रयोग किया गया। इस दौरान डीआईजी रशद वली ने कहा कि, कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


कांग्रेस का आरोप और कलेक्टर का जवाब

इस दौरान कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन स्थल पर कलेक्टर अविनाश लवानिया भी पहुंच गए। बता दें कि, कांग्रेस ने इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यान की जमीन RSS की लघु उद्योग भारती संस्था काे कार्यालय के लिए आवंटन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि, इंडस्ट्रियल के उद्यमियों ने उनको शिकायत की है। इसपर कलेक्टर लवानिया ने कहा कि, उद्योग विभाग ने लघु उद्योग भारती संस्था को खाली जमीन आवंटित की है। कांग्रेस का आरोप है कि, जमीन पर पार्क था और वो पार्क के पेड़ काट रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। संस्था का कहना है कि, जमीन के बाहर पेड़ हैं, हम उन्हें नहीं काट रहे।

 

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भेजे बरनॉल ट्यूब, कहा- ‘कुर्सी की जलन से मिलेगी राहत’


‘पौधे लगाने का नाटक कर रहे CM, खुद के लगवाए पौधे ही कटवा रहे’

आपको बता दें कि, लंबे अरसे बाद दिग्विजय सिंह किसी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। वो कांग्रेस नेताओं के साथ गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। यहा उन्होंने कहा कि, आरएसएस की संस्था को पार्क की जमीन आवंटित की गई है। दिग्विजय ने आगे ये भी कहा कि, ये वही जमीन है, जहां कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने खुद पौधरोपण किया था। उन्होंने सवाल किया कि, बताया जाए, कि, अचानक ऐसा क्या हो गया कि, इंडस्ट्रियल एरिया के भीतर ये पार्क की जमीन RSS की संस्था को दी जा रही है। यहां के पेड़ों को काटा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधे लगाने का नाटक कर रहे हैं। वो अपने लगाए पौधे ही कटवा रहे हैं।


दिग्विजय बोले- जारी रहेगी हमारी लड़ाई

दिग्विजय सिंह ने आगे ये भी कहा कि, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के 95 फीसदी लोग पार्क की जमीन लघु उद्योग भारती संस्था को आवंटन करने के खिलाफ हैं। हमारा कहना है कि, आपको जमीन देना है तो अचारपुरा में दीजिए। दूसरी संस्थाओं को भी दीजिए। गोविंदपुरा में जमीन का आवंटन असंवैधानिक है। इस जमीन का ना तो लैंड यूज बदला है। न बिल्डिंग परमिशन है। हमने कलेक्टर अविनाश लवानिया से कहा कि, हमारी सीएम से मुलाकात कराएं। उन्होंने जवाब दिया कि, वो उपलब्ध नहीं हैं। हमने उनसे फिर पूछा, तो आखिर वो उपलब्ध किसके लिये रहते हैं, चंदाखोरों और दलालों के लिए हैं। दिग्विजय सिंह बोले, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम लोग अदालत की लड़ाई लड़ेंगे। विधानसभा में लड़ेंगे। सब जगह लड़ेंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82m1h2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो