सीएम शिवराज ने कहा कि, जितना नुकसान कांग्रेस ने SC-ST और OBC वर्ग का किया है, उतना तो आगे कोई कर ही नहीं सकता। पिछड़े वर्ग के केवल वोट बैंक के लिए अध्यादेश जारी किये गए। बाद में इन्हीं की ओर से उसपर स्टे लगवाया गया। इन्हीं के रहते कोर्ट में स्टे हुआ। अध्यादेश की चिंता थी, तो ढंग से वर्कआउट करना था। वो जानते थे कि, इसमें कुछ नहीं होना है। उन्हीं की सरकार में कोर्ट से स्टे मिला। अब ओबीसी के हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी नीयत इससे स्पष्ट होती है।