
MP CM Mohan Yadav(CM X)
MP News: मोहन सरकार ने मध्यप्रदेश को रुपए 19,810 करोड़ के कामों की सौगात दी है। इससे नई सड़कों का निर्माण, पुरानी की मरम्मत, नई सिंचाई परियोजना, लोकहित के भवन, खेती व स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा। आठ स्थानों पर नए वन स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सबसे ज्यादा राशि (10,801 करोड़) लोक निर्माण विभाग के कामों के लिए दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए 3,553 करोड़ 35 लाख, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के लिए 2,250 करोड़, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1,674 करोड़, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अस्पतालों व प्रभावितों के लिए 1,005 करोड़ रुपए की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी है। सागर के मिडवाया में 286.26 करोड़ की मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने जिन आठ सेंटर्स को मंजूरी दी है उनमें मैहर, मऊगंज, पांढुर्ना, धार में मनावर और पीथमपुर, इंदौर में लसूड़िया और सांवेर एवं झाबुआ में पेटलावद शामिल हैं। ये आठ सेंटर सखी केंद्र के नाम से भी जाने जाते हैं। हिंसा (घरेलू, यौन, कार्यस्थल आदि) से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे आपातकालीन और गैर-आपातकालीन मदद उपलब्ध कराई जाती है। इनमें चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय सेवाएं शामिल हैं।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने साफ किया कि प्रदेश भर के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40-80% की सब्सिडी मिलती रहेगी। केंद्र ने 2014-15 से एसएमएएम शुरू की थी। यह एसएमएस सुविधा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देकर कृषि को आधुनिक, किफायती बनाती है। यह छोटे, सीमांत किसानों तक मशीनरी पहुंचाने, कस्टम हायरिंग सेंटर के जरिए किराए पर उपकरण उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
Updated on:
14 Apr 2026 09:08 am
Published on:
14 Apr 2026 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
