
,,
Chandrayaan-3. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार को हो जाएगी। यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार है। अंतिम दौर की तैयारियां चल रही हैं। इस अभियान की सफलता की कामना की जा रही है। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं, वहीं विश्व इतिहास रचते ही सेलिब्रेशन की तैयारी भी की जा रही है। इधर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के देश की जनता, वैज्ञानिकों, पीएम मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बुधवार के दिन यानी 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। दक्षिणी ध्रुव पर उसकी लैंडिंग कराई जाएगी। बुधवार को कई स्थानों पर सुबह से ही चंद्रयान 3 की सफलता के लिए अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच की ओर से मां वैष्णो धाम आदर्शन नव दुर्गा मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक किया जा रहा है। सभी की निगाह ISRO की सॉफ्ट लैंडिंग पर लगी है।
चांद पर भी गाड़ेंगे तिरंगा
सिंधिया ने कहा है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा इतिहास है जो भारत के सभी संस्थानों ने, वैज्ञानिकों ने रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां तो छू रहा है। भारत का तिरंगा केवल देश के अंदर ही नहीं, विश्व पटल पर है, अब हमारी कोशिश है कि हमारा तिरंगा चांद पर भी गाड़ रहे हैं। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
खरगोन में विशेष पूजा अर्चना
चंद्रयान-3 के लिए दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी के साथ खरगोन नगर के अतिप्राचीन मंदिर सिद्धनाथ में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना की। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास पूजा अर्चना की।
भोपाल में जश्न की तैयारी
भोपाल के विभिन्न स्कूलों में बच्चों एवं पैरेंट्स के लिए मून लैंडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां व गतिविधियां भी स्कूलों में शुरू हो गई है। टीचर्स ने बच्चों के लिए स्कूल परिसर में रॉकेट लॉन्चर का मॉडल बनाया है। साथ ही पूरे स्कूल परिसर को सभी ग्रहों के कटआउट्स से सजाया है। स्कूल की टीचर्स द्वारा रोचक अंदाज में बच्चों के लिए मिशन चंद्रयान- 3 की स्टोरीटेलिंग कराई जा रही है। फैक्ट्स ऑफ मून रोचक अंदाज में बताएं जा रहे हैं। जैसे ही चंद्रयान -3 अर्थ के ऑर्बिट के चक्कर लगा कर चांद की सतह पर लैंड करेगा, ठीक वैसे ही स्कूल के हॉल में भी अर्थ और मून के ऑर्बिट बनाये गए हैं, जिसमें बच्चों को चंद्रयान -3 के समान ही चक्कर लगाकर मून पर लैंड करने का मून लैंडिंग कॉम्पिटीशन 23 को कराया जाएगा।
इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान -3 बुधवार 23 अगस्त को शाम 6 बजे के आसपास चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करके इतिहास रचने के लिए तैयार है। इसके उपरांत यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश एवं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट-लैंडिंग का प्रयास करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए, आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यहां 22 अगस्त सुबह 10 बजे इंटरेक्टिव सेशन हुआ। विषय भारतीय चंन्द्रमा अभियान : चंद्रयान-3 था। सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. अनिल भारद्वाज सबके बीच उपस्थित थे, जो कि एक प्रख्यात ग्रहविज्ञानी हैं और फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी, अहमदाबाद के डायरेक्टर हैं। वहीं 23 अगस्त शाम शाम 4:30 बजे चंद्रयान - 3 लैंडर के सॉफ्ट-लैंडिंग का लाइव कवरेज होगा। विशेषज्ञ द्वारा गहन विश्लेषण, व्याख्या एवं प्रश्नोत्तरी सत्र भी होगा।
आप भी देख सकते हैं Live
इसरों ने यूट्यूब की लिंक जारी की है, जिसमें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का नजारा देख सकेंगे। इस नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से लोग जुड़ेंगे।
11 हजार हनुमान चालीसा पाठ
रतलाम में चद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के ऑर्बिटर में सावन के सातवें सोमवार को संपर्क हो गया है। इसरो ने देश को ये अहम जानकारी दी थी। 23 अगस्त की शाम करीब 5.47 बजे जब चंद्रयान-3 चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, तब देश एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। सफल लैंडिंग की कामना के साथ बुधवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक रतलाम के नगर निगम के करीब बने प्राचीन मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में 11 हजार हनुमान चालीसा का पाठ होगा। शुरुआत गणेश वंदना से होगी।
बुध ग्रह से है संबंध
मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी कहते हैं कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को छोड़ा गया था। पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। अंक गणित की दृष्टि से देखें तो 14 व 5 दोनों का संबंध बुध ग्रह से है। 23 अगस्त का योग भी पांच है।
Updated on:
22 Aug 2023 06:21 pm
Published on:
22 Aug 2023 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
