9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के लिए ‘परेशान’ ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिक्कत दूर करने मंत्रियों से लगाई गुहार

Jyotiraditya Scindia Shivpuri गुना शिवपुरी लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पानी के लिए 'परेशान' हैं।

2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia Shivpuri Minister Tulsi Silavat Minister Sampatiya Uikey

Jyotiraditya Scindia Shivpuri Minister Tulsi Silavat Minister Sampatiya Uikey

Jyotiraditya Scindia Shivpuri Minister Tulsi Silavat Minister Sampatiya Uikey गुना शिवपुरी लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पानी के लिए 'परेशान' हैं। यह दिक्कत दूर करने के लिए उन्होंने बाकायदा मंत्रियों तक से गुहार लगाई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी के दो मंत्रियों को इस संबंध में पत्र लिखा जिसमें पानी की समस्या का निदान करने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पानी की समस्या (Water Problem) को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के दो अहम विभागों के वरिष्ठ मंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए इससे अवगत कराने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने का सीएम का बड़ा ऐलान, ट्वीट कर दी खुशखबरी

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी शहर में पानी की समस्या से परेशान लोगों की दिक्कत दूर करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश के संबंधित विभागों के मंत्रियों को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को पत्र लिखकर जलसंकट के निराकरण की बात कही है।

यह भी पढ़ें : मिल सकती है लगातार 5 दिन की छुट्टी! एमपी के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो पत्र लिखे हैं। उन्होंने चंदापाठा तालाब को माधव लेक और माधव लेक से भगोरा तालाब जोड़ने वाले कनेक्टिंग चैनल की जल्द मरम्मत की मांग की है।
शिवपुरी में पानी की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मड़ीखेड़ा इंटेक वेल में शहर के लिए आरक्षित पानी 14 एमसीएम से बढ़ाकर 21.53 एमसीएम करने की मांग की है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपतिया उइके को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने जल निगम को मड़ीखेड़ा से शिवपुरी शहर के लिए 20 एमएलडी पानी की अतिरिक्त मांग की।