7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉमेडी किंग और डायलॉग राइटर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडी किंग और डायलॉग राइटर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार

2 min read
Google source verification
kadar khan

कॉमेडी किंग और डायलॉग राइटर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल. हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कादर खान का मंगलवार को कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 81 साल के थे। कादर खान के बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की। कादर खान लंबे संय से बीमार चल रहे थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कादर खान के निधन की खबर से हिन्दी सिमेना जगत में शोक की लहर दोड़ गई है। वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कादर खान के निधन पर ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा आज कादर खान के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय ने
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा- दमदार आवाज, डायलॉग और बेहतरीन अभिनय कला से रजत पट पर अपनी छाप छोड़ने वाले कादर खान अब नहीं रहे. दु:खद समाचार है। ईश्वर मृतात्मा को शान्ति प्रदान करे। ।।ओम शान्ति।।

बेटे सरफारज ने दी जानकारी
सरफराज ने कहा, 'मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसंबर शाम छह बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया। वह दोपहर को कोमा में चले गए थे। वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। कादर खान 81 साल की उम्र में प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर(पीएसपी) के शिकार हो गए थे।

अमिताभ बच्चन ने मांगी थी सलामती की दुआ
इससे पहले कादर खान की खराब तबीयत पर बिग बी ने उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी थी। बिग बी ने ट्वीट कर लिखा था कि कादर खान, एक्टर और टैलेंट से भरपूर राइटर बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी सेहत के लिए दुआ करें।


1937 में हुआ था जन्म
कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर, 1937 को काबुल में हुआ। उन्होंने 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसमें राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। एक पटकथा लेखक के तौर पर कदार खान ने निर्देशक मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्में लिखी। ‘धर्म वीर’, ‘गंगा जमुना सरस्वती, ‘कुली’ ‘देश प्रेमी’, 'सुहाग' ‘अमर अकबर एंथनी’ और मेहरा के साथ ‘ज्वालामुखी’, ‘ शराबी’, ‘लावारिस’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में लिखी। कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया और 250 से ज्यादा फिल्मों के संवाद लिखे थे। उन्हें हिन्दी फिल्मों में कमेडी का किंग कहा जाता था।