27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने कहा- सीएम ने स्वीकार कर लिया है वह कानून का पालन हीं करवा पा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2017, 12:42 PM IST

kamalnath

भोपाल। नजदीक आते चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश में दोनों बड़ी पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर लगातार कटाक्ष करने के साथ ही ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया के सहारे लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। वहीं चित्रकूट चुनाव में जीत के बाद जहां कांग्रेस में उत्साह का माहौल है वहीं भाजपा बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है।

इन्हीं सब के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने एक और बार मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज पर सीधा हमला बोला है। इसमें कमलनाथ बोले, शिवराज ने स्वीकार कर लिया है वह कानून का पालन हीं करवा पा रहे हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश दिए हैं कि महिला अपराधों को देखते हुए धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास से शराब की दुकानें बंद कराई जाएंगी।

कमलनाथ ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा है कि यह कानून पहले से ही है। शिवराज एेसा आदेश देकर खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी सरकार में नियम विरुद्ध धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं।

इधर, फिल्म पद्मावती का विरोध, मशाल जुलूस :-
वहीं दूसरी ओर रिलीज होने से पहले ही विवादों में चल रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध शहर में तेज हो गया है। कई संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वे शहर के सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन न होने दे, अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी शासन और टॉकीज संचालकों की होगी।

सोमवार को भी शिवसेना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज और मशाल लेकर रैली निकाली। कार्यकर्ता अशोका गार्डन दशहरा मैदान से हाथों में मशाल लेकर रैली के रूप में अशोका गार्डन चौराहे पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। शिवसेना युवा मोर्चा के कुलदीप तिवारी ने बताया, किसी भी कीमत पर पद्मावती फिल्म को शहर में प्रदर्शित नहीं किया जाए।