
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा व कांग्रेस के मध्य चल रही जुबानी जंग ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल पिछले दिनों लड़कियों को लेकर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी के बाद आज शनिवार को कांग्रेस की ओर से भाजपा पर पलटवार किया गया। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता की ओर से एक साथ महिलाओं से जुड़ी कई मामलों को मुद्दा बनाया गया।
इस दौरान मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा।
जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रही बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया।
कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी।
उन्होंने ये भी कहा कि मुरैना में मुख्यमंत्री मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही। यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं जो पिछले तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में घटित हुई हैं।
कमलनाथ ने शनिवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया कि शिवराज सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है। महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बनता जा रहा है। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं, कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
वहीं इससे अलग भाजपा मप्र और सीएम शिवराज की ओर से भी महिलाओं को लेकर कमलनाथ व कांग्रेस पर ट्रवीट के माध्यम से हमले किए गए।
इसमें भाजपा मप्र की ओर से जहां पहला ट्रवीट दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर करते हुए लिखा गया कि- हमारी बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों को आहार अनुदान के माध्यम से हर महीने दिये जाने वाले 1 हजार रुपये कमलनाथ ने रोककर उनके अधिकार छीन लिये थे।
इसलिए कांग्रेस और उनके नेताओं के झूठए छल और कपट से सावधान रहना है।
- मुख्यमंत्री श्री
@ChouhanShivraj
वहीं भाजपा मप्र की ओर से दूसरा ट्रवीट दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर करते हुए लिखा गया कि- कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति इतने घृणित विचार क्यों रखते हैं?
कमलनाथ जवाब दें...
Published on:
08 Apr 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
