4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सरकार की घेरने की तैयारी में कमलनाथ, कांग्रेस ने बनाया ये खास प्‍लान

कांग्रेस ने आंदोलन की शुरुआत 24 जून से होने जा रही है। पहला आंदोलन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर होगा।  

2 min read
Google source verification
news

शिवराज सरकार की घेरने की तैयारी में कमलनाथ, कांग्रेस ने बनाया ये खास प्‍लान

भोपाल/ मध्‍य प्रदेश की सत्ता गंवाने के तीन महीने बाद कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ साथ प्रदेशवासियों तक पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए कांग्रेस अब आंदोलन की राह अपनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भाजपा के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी की है। इस आंदोलन की शुरुआत 24 जून से होने जा रही है। पहला आंदोलन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर होगा।

पढ़ें ये खास खबर- इस शहर ने बनाया खुद का होम आइसोलेशन सिस्टम, 24 घंटे की जा सकती है मरीजों निगरानी


इन मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसको व्यापक रूप देने के लिए सभी ब्लॉक और जिला इकाइयों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दे दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बाद, बिजली के बिलों, किसानों के मुद्दे और युवाओं को रोजगार देने के मामलों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

पढ़ें ये खास खबर- अस्पताल प्रबंधन ने मनाया कोरोना पॉजिटिव बच्ची का पहला जन्मदिन, कलेक्टर ने कही ये बात


आंदोलन का ये है उद्देश्य

मध्‍य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस अब आंदोलन का सहारा ले रही है। साथ ही डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर काबिज हुई 3 महीने की बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख जीतू पटवारी के मुताबिक, पार्टी ने आम लोगों से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का प्लान तैयार किया है। इसकी शुरुआत 24 जून से होने जा रही है, लेकिन इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

Story Loader