11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरे से बनाया कंचन, समूह की महिला ही बनी ब्रांड एम्बेसडर

अफसर संभालेंगे मार्केटिंग की कमान, इससे पूर्व भी तैयार कर चुकी हैं गिफ्ट हैंपर, उनसे हुई थी अच्छी आय

less than 1 minute read
Google source verification
कचरे से बनाया कंचन, समूह की महिला ही बनी ब्रांड एम्बेसडर

कचरे से बनाया कंचन, समूह की महिला ही बनी ब्रांड एम्बेसडर

भोपाल. भोपाल जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका तय करने के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने संस्कार हैम्पर और कचरे से बनाए गए कंचन गिफ्ट हैम्पर का स्व सहायता समूह की महिलाओं से ही विमोचन करवाया, ये प्रेसवार्ता कलेक्टोरेट में हुई। संस्कार नाम से गिफ्ट हैम्पर तैयार किया गया है, जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा जरी वर्क साड़ी तथा हस्त निर्मित ज्वैलरी के साथ-साथ समस्त आवश्यक सौंदर्य सामग्रियों को शामिल किया है। विमोचन कार्यक्रम में समूह की महिलाओं के प्रयासों को एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों का बाजार में अपना नाम और उनकी ब्रांडिंग के लिए शुक्रवार को बैरसिया की संगीता घेघट ने विमोचन किया एवं समूह की अर्चना मैहर इसकी ब्रांड एंबेसडर बन कर अपने संस्कार हैम्पर की ब्रांडिंग कर रही हैं। इससे पूर्व भी महिलाएं गिफ्ट हैंपर तैयार कर चुकी थी, जिससे अच्छी आय हुई, इस बार ब्रांडिंग अफसर करेंगे।

कंचन गिफ्ट हैम्पर में जौं से निर्मित गणेश जी, पुराने कपड़ों से तैयार जैकेट (कोटी), हेंड पर्स, गोबर से निर्मित मोबाइल स्टेंड, पुराने कपड़ों से तैयार कुशन कवर, क्लच बैग, बोरी से निर्मित चटाई, पुराने कपड़ों एवं अन्य साम्रगी से निर्मित कोस्टरर्स, पुरानी साडिय़ों से निर्मित पायदान एवं आसन, गोबर से निर्मित इको फ्रेन्डली दिये, बांस से निर्मित डब्बा, बांस से निर्मित सेट (नेकलेस एवं झुमके), बांस एवं धागों से निर्मित कान के झुमके आदि शामिल हैं।

पहले भी तैयार किए गिफ्ट हैंपर

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने मकर संक्राति, वसंत पंचमी, होली, शिवरात्रि, रक्षा बंधन, नवरात्रि, दीपावली और क्रिसमस पर्व पर करीब 10 हजार गिफ्ट हैम्पर तैयार कर तीन लाख 60 हजार रुपए की आमदनी की है। इसके साथ अब तक अन्य गिफ्ट हैंपर से स्व सहायता समूह की महिलाएं 50 लाख रुपए की आमदनी कर चुकी है