
करोद मार्ग तो योजना से पहले ही तीन रंगों में होता है रोशन
-प्रशासन ने अभी शहर के पांच ब्रिजों को तिरंगामय बनाने की योजना बनाई है।
जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान ही नरेला विधानसभा में आने वाले निशातपुरा ब्रिज से लेकर लाम्बा खेड़ा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बी सडक़ रात में तिरंगे के रंग में रोशन होती है। यहां फोरलेन सडक़ के बीच बने डिवाइडर पर तिरंगे रंग की लाइट पूरे खंभे पर करीब दस फीट लम्बी लगाई गई है। यहां स्ट्रीट लाइट तो खंभे पर जलती है, साथ ही इसके नीचे के हिस्से में तीन रंखों में सर्किटों को करीब एक साल पहले लगाया गया था। इससे पूरे क्षेत्र में आम सडक़ों की जगह ज्यादा रोशनी हो गई है।
इधर शासन ने आर्च ब्रिज, राजाभोज ब्रिज,चेतक ब्रिज, भदभदा ब्रिज और सावरकर सेतु को ही पहले फेस में तीन रंगों की लाइट में रोशन करने की योजना बनाई है।
इनका कहना
विधानसभा चुनाव के दौरान ही विधायक ने पूरे मार्ग को तीन रंगों में रोशन कर दिया था। तब से पूरे मार्ग आज शहर में सबसे अधिक रोशन है। यहां से गुजरने पर देशभक्ति के भाव मन में आते हैं।
नारायण सिंह कुशवाह, रहवासी करोद
पहले शहर के सभी मुख्य मार्गो में यह मार्ग सबसे पिछड़ा हुआ था। अब ब्रिज बनने के साथ फोरलेन सडक़ और उस पर तिंरगा से रोशन होती लाइट से पूरा मार्ग रोशन रहता है। ऐसा लगता है कि शासन ने इसी मार्ग से प्रेरणा ली है।
मोहम्मद सईद, अध्यक्ष, जनता नगर रहवासी समिति
Published on:
08 Mar 2024 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
