
200 किलोमीटर के दायरे में मरीजों को निशुल्क उपलब्ध होगी करुणाधाम आश्रम की एम्बुलेंस,200 किलोमीटर के दायरे में मरीजों को निशुल्क उपलब्ध होगी करुणाधाम आश्रम की एम्बुलेंस,200 किलोमीटर के दायरे में मरीजों को निशुल्क उपलब्ध होगी करुणाधाम आश्रम की एम्बुलेंस
भोपाल. शहर के आसपास के 200 किलोमीटर के विस्तृत दायरे में जरुरतमंद मरीजों को निशुकल एम्बुलेंस की सेवा मिल सकेगी। विधायक पीसी शर्मा की ओर से आश्रम को एम्बुलेंस प्रदान की गई है। जिसे सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आश्रम को 20 ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर भी प्रदान दिए गए।
नेहरु नगर स्थित करुणाधाम आश्रम द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो को देखते हुए स्थानीय विधायक शर्मा ने आश्रम को एम्बुलेंस प्रदान की। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किये गये इस कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह, सुदेश शांडिल्य महाराज द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान विधायक पीसी शर्मा ने आश्रम द्वारा गरीबों के लिए चलाए जा रहे भंडारे और एंबुलेंस सेवा को मानवता की सेवा बताया।
एंबुलेंस का संचालन करुणाधाम आश्रम द्वारा किया जायेगा एंबुलेंस सेवा शुरु होने के बाद क्षेत्र के जरुरतमंद मरीजो और रहवासियों को एंबुलेंस मिल सकेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद अमित शर्मा, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, कांग्रेस नेता रमेश सहबानी सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
24 Sept 2021 11:00 pm
