
Father-Step Son Dispute: पारिवारिक विवाद में किसान का हुआ निधन (फोटो सोर्स- Patrika)
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र से सौतेले पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद (Father-Step Son Dispute) का मामला सामने आया है। भोपाल देहात के थाना गुनगा इलाके के गुड़ियाखेड़ा गांव में बहन के घर राखी बंधवाने आए किसान की उसके ही सौतेले बेटे ने साथियों के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाया जिसमें किसान की मृत्यु हो गई। बीच बचाव करने आए किसान के बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात एक बजे इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी का शनिवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव के मुताबिक कुंजीलाल यादव पुत्र सुखराम यादव (45) ग्राम छावनी पठार में रहता था। शुक्रवार दोपहर वह बहन के घर पर राखी बंधवाने के लिए बेटे ऋषभ के साथ गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इस दौरान कुंजीलाल और उसका बेटा ऋषभ घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए।घायल पिता-पुत्र को ]रिश्तेदार इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें बुरी खबर सुनाई।
गुनगा थाना प्रभारी टीआइ जाटव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक कुंजीलाल ने 24 साल पहले एक महिला को भगाकर शादी की थी। वह महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। इन बच्चों से महिला को पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में महिला के बेटे की भूमिका सामने आई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे पूछताछ जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 29 अगस्त को करोंदिया गांव के जंगल में दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू उर्फ अनिल, नितिन उर्फ निट्टू, राहुल सिलावट, सोनू सिलावट, राज बंशकार, अनिकेत मेहर और अयान खान शामिल हैं।
Updated on:
30 Aug 2026 04:47 pm
Published on:
30 Aug 2026 02:44 pm
