
Karwa Chauth 2022
भोपाल। कार्तिक महीने में धनतेरस और दिवाली समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाएं जाएंगे। इस कार्तिक माह में सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाने वाला करवा चौथ का व्रत भी रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत (karwa chauth 2022) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को धुमधाम से किया जाता है। यह पर्व सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों से पानी पीती हैं।
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्तूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही निर्धारित की जाती है। इस वजह से इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर 2022 को ही मनाया जाएगा।
इस बार करवा चौथ की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अक्तूबर 2022 को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्त काल में भी की जा सकती है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार कोई भी शुभ कार्य या पूजा उस दिन के अभिजीत मुहू्र्त में किया जा सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा और क्या है पूजा का मुहूर्त.
करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त:
करवा चौथ चंद्रोदय समय- 13 अक्टूबर 2022, रात 8.19 बजे
करवा चौथ पूजा समय- 13 अक्टूबर 2022, 06.01 PM - 07.15 PM (अवधि: 1 घंटा 14 मिनट)
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
दिल्ली-8 बजकर 09 मिनट पर
नोएडा - 8 बजकर 08 मिनट पर
मुंबई - 8 बजकर 48 मिनट पर
जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट पर
देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट पर
लखनऊ - 7 बजकर 59 मिनट पर
शिमला - 8 बजकर 03 मिनट पर
गांधीनगर - 8 बजकर 51 मिनट पर
इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट पर
भोपाल - 8 बजकर 21 मिनट पर
अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट पर
कोलकाता- 7 बजकर 37 मिनट पर
पटना - 7 बजकर 44 मिनट पर
प्रयागराज- 7 बजकर 57 मिनट पर
कानपुर- 8 बजकर 02 मिनट पर
चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट पर
लुधियाना- 8 बजकर 10 मिनट पर
जम्मू - 8 बजकर 08 मिनट पर
बंगलूरू- 8 बजकर 40 मिनट पर
गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट पर
असम - 7 बजकर 11 मिनट पर
Published on:
07 Oct 2022 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
