
खजुराहो में केन बेतवा परियोजना का शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट।
Ken Betwa Link National Project: धर्मेंद्र सिंह. खजुराहो ऐतिहासिक पल का गवाह बना, पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बोले, मैंने अटल बिहारी वाजपेयी का सपना और अपना वादा पूरा किया है। मोहन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के विकास की सराहना की।
मोदी बोले, जल शक्ति, पानी का सामथ्र्य, पानी के लिए दूरदर्शी आयोजन, जल संसाधन, बांधों की रचना, इनकी दूरदृष्टि का क्रेडिट बाबा साहब आंबेडकर को जाता है, पर जो सच्चाई है उसे दबा-छिपाकर रखा। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया।
उन्होंने एनालिसिस करने में माहिर लोगों से अपील की, कहा-आजादी के 75 साल हो चुके ईवैल्यूएशन करें। विकास, जनहित व गुड गर्वनेंस के पैरामीटर निकालें और हिसाब लगाएं कांग्रेस सरकारें जहां होती हैं वहां क्या काम होता है, क्या परिणाम रहे। जहां लेफट ने सरकार चलाई, वहां क्या हुआ।
जहां परिवारवादी पार्टियों ने सरकार चलाई, वहां क्या हुआ। जहां भाजपा को सरकार का मौका मिला, वहां क्या हुआ। मैं दावे से कहता हूं, देश में जब-जब भाजपा को जहां भी सेवा का अवसर मिला, पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित और जनकल्याण के कार्य किए।
बता दें कि पीएम मोदी ने जनता से मन की बात करते हुए खजुराहों में पहली बार बुंदेली भाषा में संबोधित किया।
अटल: आज सुशासन की और हमारी सुप्रेरणा का दिन है। उनके अनेक स्मरण आज भी मेरे दिल में हैं। देश के विकास में अटलजी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
देश करे मूल्यांकन : बोले- लेफ्ट, कांग्रेस और मिलीजुली सरकारें का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा एनडीए की सरकार कितने समर्पित भाव से काम कर रही है।
सुशासन: आजादी के दीवानों के सपनों को पसीने से सींच रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ कितना पहुंचा, यही सुशासन का पैमाना है। नागरिकों को हक के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़े, यही सुशासन है। यही मंत्र भाजपा सरकार को दूसरों से अलग करता है।
तीसरी बार चुने जाने पर: देश की जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र में भाजपा सरकार बनाई। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।
किसान-गरीब : आज देश में पीएम किसान योजना में किसानों को सालभर में 12 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। जरूरतमंदों और गरीबों का मुफ्त राशन मिल रहा है। देश में तकनीक के इस्तेमाल से एक राशन कार्य लागू किया गया।
पहले कांग्रेस सरकारें सिर्फ फीता काटने, शिलापट्ट लगवाने पर ध्यान देती थीं, फिर कोई पलट कर नहीं देखता। कांग्रेस की सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी। आज लोग इसे देख रहे हैं, बार-बार भाजपा सरकारें चुन रहे हैं। देश में लंबे समय तक कांग्रेस सरकारें रहीं। कांग्रेस गवर्नमेंट को अपना अधिकार समझती हैं। पर गवर्नेंस से 36 का आंकड़ा रहा है। कांग्रेस की सरकारों ने कभी बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने का स्थायी समाधान नहीं खोजा गया।
किसानों को किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपए मिल रहे हैं। यह भी तभी संभव हुआ, जब जनधन बैंक खाते खुले। लाड़ली बहना योजना है। अगर हम बहनों के बैंक खाते न खुलवाते, आधार और मोबाइल से न जोड़ते, तो या ये योजना लागू हो पाती? सस्ते राशन की योजना तो पहले से भी चलती थी, पर गरीब को राशन के लिए भटकना पड़ता था। अब पूरी पारदर्शिता से मिल रहा है। तकनीक के कारण ही फर्जीवाड़ा बंद हुआ।
मोहन यादव जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार का एक साल पूरा हुआ है। मध्य प्रदेश के लोगों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक वर्ष में एमपी में विकास को एक नई गति मिली है।
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
Updated on:
26 Dec 2024 09:26 am
Published on:
26 Dec 2024 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
