
Khelo India Youth Games
भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत ने बॉयज की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। वे महाराष्ट्र की टीम से खेल रहे थे। उन्होंने 1.55.39 मिनट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। देवांश परमार (गुजरात) 1.55.75 मिनट के साथ दूसरे और युग चेलानी (राजस्थान) 1.55.95 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वेदांत माधवन पांच दिनी तैराकी प्रतियोगिता में पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसमें 100 मीटर, 200, 400 मीटर (सभी फ्री-स्टाइल), 800 मीटर और 1500 मीटर शामिल हैं।
पदक तालिका में मप्र दूसरे स्थान पर: मेजबान मध्यप्रदेश 25 गोल्ड, 13 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज समेत 59 पदक जीतकर दूसरे पायदान पर आ गया है। जबकि महाराष्ट्र 30 गोल्ड, 31 सिल्वर व 28 ब्रॉन्ज समेत 89 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।
यह भी पढ़ेंः
मध्यप्रदेश को 2 गोल्ड, 3 कांस्य
महेश्वर/जबलपुर. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मंगलवार को मध्यप्रदेश को दो गोल्ड मिले। महेश्वर के सहस्रधारा में जारी कैनो स्लैलम में सीहोर के विशाल वर्मा ने कैनो और भूमि बघेल ने कयाक में स्वर्ण पदक जीते। उज्जैन में मप्र की टीमों ने राज्य खेल मलखंब में दो गोल्ड मेडल पक्के कर लिए हैं, हालांकि फैसला अभी नहीं हो पाया है। वेटलिफ्टिंग-तीरंदाजी में 1-1 ब्रॉन्ज मिला है। जबलपुर में तलवारबाजी में उस्तद सिंह को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
Updated on:
08 Feb 2023 12:02 pm
Published on:
08 Feb 2023 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
