21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बदलेगा मौसम, चक्रवात से बढ़ेगा तापमान, जानिए कब 40 पार होगा पारा

अधिकांश जगहों पर बादल छाए हैं, कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है, तापमान कम है लेकिन जल्द ही बढ़ेगा

less than 1 minute read
Google source verification
mausum_mp.png

तापमान कम है लेकिन जल्द ही बढ़ेगा

भोपाल. देशभर की तरह एमपी में भी इन दिनों बरसात का मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए हैं और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। इसके कारण तापमान कम बना हुआ है लेकिन जल्द ही प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण अब राज्य में तापमान बढ़ेगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 6 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात पहले कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होगा और बाद में यह तूफानी हवाओं में परिवर्तित हो सकता है। जानकारों के अनुसार इसके तीन दिन में तूफानी हवाओं में बदल जाने की संभावना है। इसके कारण एमपी में अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और कुछ ही दिनों में इसके 40 डिग्री से ज्यादा हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ईरान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान में भी चक्रवात का असर बना हुआ है। हवाओं की नमी के कारण मध्यप्रदेश में आज भी अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं। हालांकि कुछ ही दिनों में तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 4 या 5 दिनों में प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

अच्छी बात यह है कि राज्य में अभी लू चलने की आशंका नहीं है। मौसम में परिवर्तन तो होगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा भी पर करीब 8 दिनों तक लू चलने जैसी स्थिति बनने की कतई संभावना नहीं है।