22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव: भाजपा का जाना तय, कांग्रेस बड़ी जीत की ओर !

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बुधवार को भोपाल में कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 31, 2018

kolaras election news today in hindi

kolaras election news today in hindi

(आलोक पंड्या की रिपोर्ट)

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बुधवार को भोपाल में कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा का जाना तय है और कांग्रेस का आना तय है। भाजपा के लिए यह विदाई की अंतिम बेला है।

कांग्रेस नेता सिंधिया दिल्ली से भोपाल आए थे। वे यहां से मुंगावली और कोलारस के लिए रवाना हो गए। मुंगावली और कोलारस में उपचुनाव हो रहे हैं। इसी सिलसिले में वे कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने जा रहे हैं।

किसानों पर फोकस रहेगा चुनावी मुद्दा
सिंधिया ने कहा कि हमारा मुद्दा किसानों पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी अटेर, चित्रकूट और नगरीय निकाय चुनाव जैसे परिणाम आएंगे। मुंगावली और कोलारस सीटों पर आधी सरकार की ड्यूटी लगने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि विदाई की अंतिम बेला है। परिणाम आते ही भाजपा की विदाई हो जाएगी। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है।


कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस इस चुनाव को भी इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान कर चल रही है। इसलिए दोनों ही सीटों पर कांग्रेस एक जुटता के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसेल में आज कांग्रेस के दिग्गज ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ दोनो ही जगहों पर रोड शो कर रहे हैं।


दोनों ही सीटों पर थे कांग्रेस के विधायक
अशोक नगर की मुंगावली और शिवपुरी की कोलारस सीट पर कांग्रेस के विधायक थे। दोनों के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। कोलारस से कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव का 18 अक्टूबर 2017 को निधन हो गया था। जबकि मुंगावली से कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन 11 सितंबर को हो गया था।

दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दबदबा
इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। इन सीटों को कांग्रेस की परंपरागत सीट माना जाता है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव है। इसलिए भाजपा ऐसे प्रत्याशी उतारना चाहती है जिससे वो कांग्रेस की परंपरागत सीट को उससे छीन ले।

24 को मतदान, 28 को रिजल्ट
इस उप चुनाव में 24 फरवरी को मत डाले जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी को मतगणना होगी, जिसके परिणाम दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग के मुताबिक 30 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। 7 फरवरी को परीक्षण होगा और नौ फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

भाजपा ने भी घोषित किए अपने प्रत्याशी
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक के बाद भाजपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिए। मुंगावली से श्रीमती बाई साहब यादव और कोलारस से देवेंद्र जैन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।