11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kolkata Rape murder Case: राजधानी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर, दूसरे दिन भी OPD बंद

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टर्स का विरोध जारी है, एमपी की राजधानी भोपाल के AIIMS में डॉक्टर्स की हड़ताल का दूसरा दिन

2 min read
Google source verification
kolkata rape murder case

Bhopal AIIMS के डॉक्टर मंगलवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर हैं, दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टर्स का विरोध जारी है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एम्स में भी रेसीडेंट डॉक्टर्स मंगलवार से अनिश्चिचतकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार को यहां अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन है।

रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दिव्य भूषण ने बताया कि आज हड़ताल का दूसरा दिन है। यहां ओपीडी, इलेक्टिव ओटी, वार्ड ड्यूटी और लैब सेवाओं सहित वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल तक के लिए बंद रहेंगी। लेकिन इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए सेवाएं जारी रहेंगी।

उनका कहना है कि कोलकाता की मेडिकल पीजी ट्रेनी की हत्या और रेप के मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। एम्स परिसर वी-वॉन्ट जस्टिस के नारों से गूंज रहा है। हालांकि हड़ताल पर उतरे डॉक्टर्स यहां केवल इमरजेंसी में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ताकि गंभीर रोगियों की जान को खतरा न हो।

ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

हड़ताल के कारण ओपीडी में दिखाने आ रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इलेक्टिव ओटी, लैब और अन्य सुविधाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। भोपाल एम्स प्रबंधन फिलहाल सब देखते हुए भी ना हड़ताल का समर्थन कर रहा है और ना ही विरोध। प्रबंधन का कहना है कि ये स्टूडेंट का मामला है, उनको इसकी जानकारी नहीं है।

उधर हमीदिया अस्पताल में भी डॉक्टर्स ने काली पट्‌टी बांधकर काम किया। सोमवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च भी निकाला। बता दें कि घटना को लेकर देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एम्स दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं ही दी जा रही हैं।

जानें क्या है मामला


मामला 8-9 अगस्त की रात का है, जब कोलकाता के ‘राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी। एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था। उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था।

संबंधित खबर

doctors strike: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, AIIMS ओपीडी में नहीं मिल पा रहा इलाज


इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई। इसके बाद संजय रॉय पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और पहले उसने इस लड़की की निर्ममता से हत्या की और फिर उसका रेप किया। सबसे बड़ी बात ये है कि ये आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से था और ना ही किसी मरीज का कोई रिश्तेदार था। वो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था।

ये भी पढ़ें: Industry Conclave Gwalior 2024 के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रण, बॉयर-सेलर मीट रजिस्ट्रेशन शुरू