13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त, जानिए कब है जन्माष्टमी का शुभ मुहुर्त ?

Krishna Janmashtami 2024 Date: अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर कंन्फ्यूज हैं तो जानिए यहां पर ......

less than 1 minute read
Google source verification
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024

Krishna Janmashtami 2024 Date: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार जन्माष्टमी कई शुभ योगों में मनेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि भादो मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन श्रीकृष्ण भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है।

ये भी पढ़ें :Vande Bharat: 3 बड़े शहरों की बल्ले-बल्ले ! इन रूटों पर जल्द चलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’


इस बार अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों के मेल कई शुभ संयोग बनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो कृष्ण पक्ष अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि 12 बजे हुआ था। 26 अगस्त को यह सभी संयोग रहेंगे। ऐसे में इस बार स्मार्त (जो गृहस्थ पांच देवो की पूजा करते है ) और वैष्णव दोनों ही 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।

30 सालों बाद ऐसा योग

पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि इस बार ग्रहों की चाल द्वापर में कृष्ण जन्म जैसी रहेगी। चंद्रमा वृषभ राशि और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। इस लिहाज से यह संयोग 30 सालों बाद आया है। इसलिए स्मार्त और वैष्णव दोनों ही सप्रदाय के लोग 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे।

मंदिरों में शुरू हुई तैयारियां

शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के बिड़ला मंदिर, बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर, श्रीकृष्ण प्रमाणी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर बरखेड़ा, इस्कान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।