
भोपाल/श्योपुर. चीता स्टेट मध्यप्रदेश से मंगलवार को एक बुरी खबर सामने आई है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में मंगलवार को साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता दक्षा (South African Cheetah Daksha dies) की मौत हो गई है। बताया गया है कि कूनो नेशनल पार्क की मॉनिटरिंग टीम को मादा चीता (female cheetah) दक्षा घायल हालत में मंगलवार सुबह मिली थी जिसके बाद उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
मादा चीता दक्षा पर मिले चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक मादा चीता दक्षा पर घाव पाए गए हैं जिन्हें प्रथम दृष्टया मेल से हिंसक इन्टरेक्शन के दौरान होना बताया जा रहा है। संभवना जताई जा रही है कि मेटिंग के दौरान मेल चीते ने मादा चीता दक्षा पर हमला किया होगा जिसके कारण ये घाव होना बताया गया है। बताया गया है कि बीते दिनों हुई बैठक में ये फैसला लिया गया था मादा चीता और साउथ अफ्रीका से लाए गए कोयलिशन वायु तथा अग्नि को मिलाया जाए। जिसके बाद दोनों के बाड़ों का गेट 1 मई 2023 को खोला गया था।
23 अप्रैल को चीता उदय की हुई थी मौत
कूनो नेशनल पार्क में बीते 40 दिनों में ये तीसरे चीते की मौत है हालांकि इससे पहले जिन दो चीतों की मौत हुई थी उन दोनों की मौत की वजह बीमारी सामने आई थी। इससे पहले 23 मार्च को पार्क में उदय नाम के चीते की मौत हुई थी। उदय को इसी साल 18 फरवरी को 11 अन्य चीतों के साथ साउथ अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत: जानिए कैसे गई जान, अब बचे इतने
27 मार्च को मादा चीता साशा की मौत की आई थी बुरी खबर
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत की शुरुआत 27 मार्च को मादा चीता साशा की मौत के साथ हुई थी। साशा गर्भवती बताई जा रही थी उसे 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाया गया था। पांच साल की मादा चीता साशा की मौत से कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। पढ़ें पूरी खबर- चीता स्टेट से आई बुरी खबरः नामीबिया से लाई गई मादा चीता की मौत
Updated on:
09 May 2023 05:46 pm
Published on:
09 May 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
