
Ladli Behna Yojana: पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को वूमेंस डे (Women's Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। महिला दिवस को देखते हुए लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी सरकार के द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, प्रदेश में 1.26 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है।
वूमेंस डे पर मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कई बार घोषणा कर चुके हैं कि बहनों की राशि को बढ़ाकर जल्द ही 3 हजार रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च महीने में मिलने वाली 22वीं किस्त में बहनों को राशि बढ़कार दी जा सकती है।
महिला दिवस पर मोहन सरकार लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाकर दे सकती है। अगर ऐसा नहीं होता तो मार्च में ही मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश होने जा रहा है। जिसमें लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। क्योंकि सीएम डॉ मोहन यादव के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि हम राशि को बढ़ाकर 2500 से 3 हजार रुपए कर देंगे।
कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी लाड़ली बहनों को 3 से 5 हजार रुपए तक महीना देने की बात सरकार को याद दिलाते रहते हैं। कांग्रेस की ओर से विधानसभा बजट सत्र में लाड़ली बहनों को राशि बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया जा सकता है। अक्सर कांग्रेस लाड़ली बहनों की राशि का मुद्दा बनाती दिखती रहती है। ऐसे में किस्त बढ़ाने का मुद्दा उठाने में कांग्रेस पीछे नहीं रहने वाली।
एमपी में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। इस योजना की शुरुआत में 1 हजार रुपए हर महीने ट्रांसफर किए जाते थे। इसके बाद राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति महीना कर दिया गया था।
Updated on:
28 Feb 2025 02:53 pm
Published on:
27 Feb 2025 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
