30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपाल महोत्सव में लगाए गए सर्कस में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शक

कलाकारों द्वारा दिखाए जा रहे एक से बढ़कर एक करतब, हर प्रस्तुति पर गूंज रहीं दर्शकों की तालियां

2 min read
Google source verification
भोजपाल महोत्सव में लगाए गए सर्कस में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शक

भोजपाल महोत्सव में लगाए गए सर्कस में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शक

भोपाल. राजाभोज की स्मृति में भेल दशहरा मैदान पर आयोजित भोजपाल महोत्सव मेले में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। मेले का आयोजन भेल जन सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। 12 एकड़ में फैले इस मेले में करीब 500 दुकानें लगाई गई हैं। मेले में पहली बार लगाया गया एशियाड सर्कस लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। दिन में चार शो दोपहर एक बजे शाम चार बजे सात बजे और रात नौ बजे से चलने वाले इस सर्कस में भारी भीड़ उमड़ रही है।

शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण यहां सर्कस देखने और हैरत अंगेज करतब दिखाने वाले कलाकारों की एक झलक पाने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि राजधानी भोपाल में वर्षों बाद देश का प्रशिद्ध एशियाड सर्कस लगाया गया है, जिसे देखने के लिए लोग अपने परिवार बच्चों के साथ ही माता-पिता तक को लेकर पहुंच रहे हैं।

एशियाड कर्सस के प्रमोटर सतीश जायसवाल ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है, जो कि उम्मीद से परे है। यहां आने से पहले हमने ऐसा सोचा भी नहीं था कि इतना बेहतर रिस्पांस मिलेगा। 31 दिसम्बर तक 32 दिन तक चलने वाले इस मेले में राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 12 से 15 लाख लोग शिरकत करते हैं।

सर्कस में यह कलाकार दे रहे प्रस्तुति
भोजपाल महोत्सव मेले में पहली बार लगाए गए एशियार्ड सर्कस में करीब 100 कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें साइकिल में सुभाष, लेडीज ग्राउंड साइकिल में समा, जोकर चंदन, असलम और काशीनाथ, महेन्दर, पिन्चू, मोहम्मद अली, राजा, मौत के कुएं में बाइक राइड करने वाले कलाकारों में राजा, करण, अहमद हैं। वाटर शो में सोनू कुमार, फायर शो में शमा, लक्ष्मी, स्पेशल साइकिल में शमा प्रस्तुति दे रही हैं।

गुदगुदा रहे जोकर के कारनामें
सर्कस में जोकरों के साथ ही अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जा रहे हैं। इसमें रिंग डांस, निशानेबाजी, रशियन स्केटिंग, बोनलेस गल्र्स शो ने दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं। सर्कस में डॉग शो, पैरेट शो के साथ ही जोकर के कारनामे बच्चे, बड़े और बुजुर्गों को जमकर गुदगुदा रहे हैं।

सर्कस में शो के दौरान कलाकारों द्वारा बंबू बैलेंस, लोहे के बने गोले में तीन कलाकारों द्वारा मोटरसाइकिल घुमाना, फायर डांस, शूटर कलाकार द्वारा हिलती हुई वस्तु पर अचूक निशाना लगाना, गल्र्स का नए अंदाज में हवाई झूले पर जिम्नास्टिक करना, लड़की द्वारा साइकिल पर हैरतअंगेज करतब जैसे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मेले में राजाभोज की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।

आयोजन समिति

संरक्षक आलोक शर्मा, महापौर भोपाल
अध्यक्ष: सुनील यादव
संयोजक विकास वीरानी
उपाध्यक्ष: वीरेन्द्र तिवारी, सुनील शाह, जाहिद खान, देवेन्द्र चौकसे, रेहान खान, शैलेन्द्र सिंह जाट, दीपक वैरागी, महेन्द्र नामदेव हैं।
महामंत्री: हरीश कुमार राम
मंत्री : चंदन वर्मा, आफताब सिद्दकी, अखिलेश नागर, नीलम चौकसे, विनय सिंह, मधु भावनानी, सुभाष दरवई, वाहिद खान हैं।
सहमंत्री: केश कुमार शाह, नीरज ठाकुर, खुशीलाल राजपूत, गौरव जैन, सुभाष यादव हैं।