27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत रत्न लता मंगेशकर को ये सुविधाएं देती है सरकार, ये होता है प्रोटोकॉल

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के साथ कई सुविधाओं के साथ मिलता है डिप्लोमैटिक पासपोर्ट

2 min read
Google source verification
,

,

भोपाल. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 2001 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सम्मानित किया गया था। आज 28 सितंबर को लताजी अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। यह सम्मान देश में कला, साहित्य, समाज सेवा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है। सम्मान को नाम के साथ उपाधि के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

यह सम्मान केवल भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। सरकार भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित नागरिक को ऐसी सुविधाएं देती हैं जिनको जानकार हैरान हो जाएंगे। आपको बताते हैं कि भारत रत्न से सम्मानित नागरिकों को सरकार क्या क्या सुविधाएं देती हैं।

Must See: Happy Birthday Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

- भारत रत्न से सम्मानित नागरिक को आयकर में छूट मिलती है।
- भारत रत्न मिलने के बाद सम्मानित नागरिक को अति विशिष्ठ व्यक्ति (VVIP) के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
- विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती है।
- जीवन पर्यंत भारत में एयर इंडिया के विमानों में प्रथम श्रेणी की मुफ्त हवाई यात्रा
- भारतीय रेलवे द्वारा प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा
- शासकीय कार्यक्रमों में विशेष आमंत्रण दिया जाता है।
- भारत रत्न सम्मान के दौरान केवल एक प्रमाणपत्र और एक प्रतीक चिंह दिया जाता है। राशि नहीं दी जाती।
- देश के राज्यों में आने पर राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाता है।
- राज्य सरकार अतिथि परिवार के सदस्यों को भी सुविधा प्रदान करती है।
- भारत रत्न सम्मानित को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट भी मिलता है।

Must See: Weather alert: जाते जाते फिर आफत बरसाएगा मानसून

भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को शुरूआत 2 जनवरी 1954 में की गई थी। देश के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा इसकी शुरूआत की गई थी। यह सम्मान देश में कला, साहित्य, समाज सेवा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है। यह सम्मान के लिए एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को ही चुना जा सकता है। साल 2001 में संगीत कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Must See: कांटों की अद्भुत दुनिया, जिससे एक राजा को था प्यार