2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके घर में गैस सिलेंडर डिलेवरी करने आएं तो हो जाये सावधान..

आपके घर में गैस सिलेंडर डिलेवरी करने आएं तो हो जाये सावधान..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Apr 2018, 3:51 PM IST

crime

भोपाल। राजधानी भोपाल में आएं दिन चोरी-चकारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। भोपाल में रहने वाला हर एक नागरिक इस समस्या से परेशान है। भोपाल के ज्यादातर रहवासी रात के समय घर अकेला नहीं छोड़ते।

क्योंकि उनके मुताबित रात को चोरियां हो जाती है। पर, दिन-दहाड़े भी चोरी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसिलए दिन में भी सावधानी रखनाख, उतना ही जरूरी है जितना रात में।

इस सलाह का मुख्य कारण भोपाल में हांलही में हुई चोरी की घटना है। जिसकी सूचना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई है। भोपाल का रहने वाला शकील लोगों के घर गैस सिलेंडर डिलेवरी करने जाता था और दिन- दहाड़े चोरी करता था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
बुधवार को क्राइम ब्रांच ने किसी मुखबिर (गुप्त सूत्र) की सूचना पर एक चोरी के आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला गैस सिलेंडर डिलेवरी के बहाने दिन-दहाड़े घरों में घुसकर चोरी करने वाला व्यक्ति बाग् फरत अफजा गेट के किनारे किसी के इंतजार में खड़ा है।

क्राइम ब्रांच द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी गई। आदेश मिलती ही पूरी टीम आरोपी को पकड़ने निकली। पतारसी किया गया तो पाया कि वहां मुखबीर के अनुसार बताएं गए हुलिए का व्यक्ति् मौजूद था। जिसका नाम शकील रहीम अब्दुल था। शकील भोपाल में ऐशबाग का रहने वाला है।

आरोपी से की गई पूछताछ

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया- उसने थाना कमला नगर क्षेत्र के अंदर घुसकर एक पर्स चोरी किया। जिसमें 1500 रूपये कैश व मंगलसूत्र था। आरोपी ने बताया कि उसने इसी प्रकार की कई चोरियां की है और लंबे समय से करता आ रहा हैं।

ऐसी करता था चोरी
आरोपी ने बताया कि आजकल एकल परिवारों के चलते महिलाएं घर में अकेली रहती हैं। अकेली महिलाओं और वृद्ध महिलाओं को देखकर वह घर में घुस जाता था और अपनी हरकतों को अंजाम देता था।