2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साजिश और षड़यंत्र का अड्डा बन गए है जेल : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ षडयंत्र रचने के आरोप में BJP उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 6 May 2018, 3:28 PM IST

congress neta, patrika news, patrika bhopal, city of lake, crime, crime news,

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ षडयंत्र रचने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सिंह ने कहा की माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा ने जबलपुर हाईकोर्ट में जो हलफनामा दायर किया है वह पूरी सरकार पर गंभीर सवाल उठाते है साथ ही राजनीतिक बदले लेने के लिए जेल साजिश और षड़यंत्र का अड्डा बन गए हैं इस बात की भी पुष्टि करती है। सिंह ने इसको लेकर सरकार प्रमुख और पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि एक छात्रा जेल में बंद है रात के अंधेरे में जेल में उससे मिलने वकील और अन्य जाते हैं तत्काल अपहरण और ज्यादती की एफआईआर दर्ज हो जाती है। प्रदेश के इतिहास में राजनीतिक द्वेष से रची गई यह साजिश षड़यंत्र का संभवतः पहला मामला होगा। पुलिस तत्परता के साथ बगैर सोचे समझे जांच किए बिना एफआईआर दर्ज कर देती है जो बताती है कि वह राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के काम-काज की समीक्षा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिलाध्यक्षों के काम-काज की समीक्षा किया। इसके लिए शाम को सभी शहर और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस में आधा दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों के पद रिक्त हैं, 18 जिलों के जिलाध्यक्ष निष्क्रिय हैं। पार्टी फील्ड में ऐसे लोगों को चाहती है जो सक्रिय हों और अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ सकें। शाम 4 से साढ़े 7 बजे तक होने वाली इस बैठक के दौरान एक-एक जिले का रिव्यु की किया जाएगा। जिलाध्यक्षों से काम-काज का ब्यौरा लिए जाने के साथ आगामी प्लान की जानकारी भी ली जाएगी।