15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lifestyle: गर्मी में खरबूजे के बीज हैं सेहत का खजाना, जानें कैसे खाएं

अक्सर खरबूजे के बीजों को लोग फेंक देते हैं। लेकिन इनके फायदे जान लेंगे तो दोबारा ऐसा नहीं करेंगे आप...

2 min read
Google source verification
muskmelon seeds benefits

गर्मी में रसीले और मीठे फल खाना हर किसी को पसंद होते हैं। आम से लेकर, खरबूजा, तरबूज सभी को पसंद आता है। अक्सर इसके बीजों को लोग फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता है दादी-नानी पुराने जमाने से कहती आई हैं मगज के बीज से शरीर को ताकत मिलती है।

भोपाल की डाइटिशियन सौम्या श्रीवास्तव बताती हैं कि खरबूजे के बीज खाने से कई बीमारियां आप से दूर रहती हैं। मगज के बीजों में सात तरह के बीज आते हैं। इनमें खरबूजे के बीज भी शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं खरबूजे के बीज खाने का तरीका और उसके फायदों के बारे में...

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं खरबूजे के बीज

  • खरबूजे के बीज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते है।इनमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, और प्रोटीन होता है।
  • ये एंटीऑक्सीडेंट रिच होते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • फाइबर रिच ये बीज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
  • कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  • इसके बीजों में मैग्नीशियम, पोटेशियम और खनिज होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं।
  • ये इम्यूनिटी बूस्टर होते हैं।
  • हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

ऐसे खाएं खरबूजे के बीज

  • खरबूजे के बीजों को धोकर धूप में सुखाएं।
  • इन सूखे हुए बीजों को आप ड्रायफ्रूट की तरह छीलकर खा सकते हैं।
  • या फिर ड्राटफ्रूट के साथ मिक्स करके पीस लें और दूध में मिक्स कर शेक बनाकर पी सकते हैं।
  • ये बीज बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद हैं।