28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिंक रोड दो पर बनेगा 300 मीटर का ओपन ग्रीन पार्क

स्मार्ट सिटी प्लेस मेकिंग: गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 6 Sep 2018, 5:05 AM IST

Link Road 2

Link Road 2 will be built on 300-meter open green park

रोहित वर्मा
भोपाल. स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिंक रोड-2 पर सुभाष स्कूल से लेकर 300 मीटर की लंबाई तक रोड साइड ओपन यूटिलिटी स्पेस व ओपन पार्क विकसित कर रहा है। इंजीनियरों के अनुसार अनुपयोगी जगह को प्लेस मैकिंग में लिया। इसमें करीब 50 लाख रुपए खर्च होंगे। यहां राहगीरों को बैठने, बच्चों के लिए रनिंग ओपन पार्क विकसित कर रहे हैं। यहां खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे। ये पार्क सुभाष स्कूल के सामने बीआरटीएस बस स्टॉप से लेकर अगले स्टॉप तक बनाया जा रहा है।

पहले भी हुए करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर
लिं क रोड एक और दो पर 2007 से अब तक इसी तरह के कामों के लिए करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। एमपी नगर से न्यू मार्केट तक तीन-तीन किमी लंबी इन सडक़ों के किनारे एक करोड़ की लागत से बैंच लगाई थीं। हरियाली को सहेजा गया था। इसके बाद बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत फुटपाथ के साथ बस स्टॉप का निर्माण किया गया। इसमें भी करोड़ों रुपए खर्च हुए।

इन दोनों प्रोजेक्ट के गुणवत्ताहीन निर्माण फिलहाल खत्म हो चुके हैं। टूटी बैंचों के अवशेष बाकी हंै। अब फिर से स्मार्ट सिटी लिंक रोड नंबर दो पर इसी तरह का काम कर रही है।

सिविल वर्क इंचार्ज को जानकारी नहीं
प्लेस मेकिंग का काम निचले स्तर पर हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तमाम सिविल कामों का जिम्मा एसई रामजी अवस्थी पर है, लेकिन इन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।

न्यू मार्केट में बदहाल
प्लेस मेकिंग के तहत न्यू मार्केट में 40 लाख रुपए खर्च कर दो गलियों को रिनोवेट करने की कवायद लंबे समय से की जा रही है। ठेकेदारों की मनमानी से ये काम बेहद धीमा चल रहा है। इसकी गुणवत्ता खराब होने के चलते निर्माण की पोल खुलने लगी है।

एमपी नगर में 50त्न हुई
एमपी नगर में ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस चौराहा व इससे आगे प्लेस मेकिंग में स्मार्ट स्ट्रीट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। बेस का काम लगभग पूरा हो चुका है। 50 फीसदी काम हो चुका है, करीब छह माह में बाकी का काम भी पूरा हो जाएगा।

25 करोड़ रुपए की प्लेस मेकिंग
स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन शहर के अनुपयोगी क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्लेस मेकिंग कर रही है। इसके लिए फिलहाल 25 करोड़ रुपए के काम प्रस्तावित कर रखे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ये काम चल रहे हैं।