27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारों पर दो और दिन की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किए आदेश

एमपी के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को दो और दिनों की छुट्टी दे दी है। सरकारी अमले के लिए ये दो दिनी छुट्टी विभिन्न त्योहारों के लिए की गई है। इसके साथ ही राज्य की महिला शिक्षिकाओं को अतिरिक्त सुविधा देते हुए आनेवाले त्योहार को देखते हुए परीक्षा की तय तारीख भी बदल दी है।

2 min read
Google source verification
holidays7.png

सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को दो और दिनों की छुट्टी

एमपी के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को दो और दिनों की छुट्टी दे दी है। सरकारी अमले के लिए ये दो दिनी छुट्टी विभिन्न त्योहारों के लिए की गई है। इसके साथ ही राज्य की महिला शिक्षिकाओं को अतिरिक्त सुविधा देते हुए आनेवाले त्योहार को देखते हुए परीक्षा की तय तारीख भी बदल दी है।

राखी के बाद से ही त्योहारों को सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। अब अगले दो तीन माह विभिन्न पर्व, त्योहार आएंगे, दीवाली के महापर्व तक ये क्रम चलता रहेगा। अगले ही सप्ताह गणेशोत्सव प्रारंभ होनेवाला है। इससे पहले हरतालिका तीज आएगी जोकि महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार है। अधिकांश युवतियां और महिलाएं इस दिन व्रत रखकर शिव पूजन करती हैं। हरतालिका तीज के साथ ही महिलाओं, युवतियों के पर्व, व्रत प्रारंभ हो जाएंगे।

हरतालिका तीज का व्रत रखनेवाली महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सुविधा दी है। प्रदेश सरकार ने इस दिन महिलाओं के लिए स्वैच्छिक अवकाश देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि विवाहिताएं जहां अपने पति की सुख—समृद्धि के लिए ये व्रत रखती हैं वहीं युवतियां पसंदीदा या योग्य पति की कामना में इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर ऐसी महिलाओं, युवतियों को स्वैच्छिक अवकाश की पात्रता दी गई है।

हरतालिका तीज पर महिलाओं को स्वैच्छिक अवकाश के साथ ही गणेश चतुर्थी की भी छुट्टी रहेगी। इस दिन भी स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस बार 18 सितंबर को हरतालिका तीज व 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है।

इधर महिला शिक्षकों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी के दिन होने वाले पेपर की तारीख में भी बदलाव किया है। इन दोनों तारीखों में 9वीं से 12वीं के पेपर रखे गए थे। महिला शिक्षकों के विरोध के बाद सोमवार को 18 और 19 सितंबर को होनेवाले पेपर की तिथि बदल दी गई। अब ये पेपर 22 सितंबर और 23 सितंबर को होंगे। हरतालिका तीज पर महिलाओं के लिए स्वैच्छिक अवकाश है जबकि गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।