
'यूपी में इंडिया गठबंधन पर गरजे एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव. आज तीन प्रदेशों के दौरे पर.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उत्तरप्रदेश के दौरे पर थे। यहां 3 लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज, कुशीनगर और जौनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके बाद बिहार के गया में स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की।वहीं आज एक बार फिर सीएम डॉ. मोहन यादव देश के तीन प्रदेशों में हुंकार भरेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव 23 मई को तीन प्रदेशों के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार को बिहार के गया में रहेंगे। दोपहर यूपी के आजमगढ़ में रोड शो करेंगे। शाम को झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा पहुंचकर बुद्धिजीवी सम्मेलन सहित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
बुधवार को यूपी के दौरे पर रहे एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने हुए कहा कि कांग्रेस और इनके गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि मोदी आ गए तो वे आरक्षण का नुकसान कर देंगे, लेकिन आरक्षण को खत्म करने का काम तो कांग्रेस की सरकारों ने किया है। कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार हैं और इनकी सरकारों ने वहां के गरीबों, आदिवासियों का आरक्षण काटकर वर्ग विशेष को दिया।
कांग्रेस और गठबंधन के नेता रावण की तरह अहंकारी हैं, इनके अहंकार को देश की जनता तोड़ेगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है और यहां पर लोकतंत्र है। किसी की भी तानाशाही नहीं चलेगी। सीएम ने कहा, कांग्रेस की गलतियों की वजह से चीन ने भारत के एक लाख किमी से ज्यादा जमीन पर कब्जा जमाया। अब पीएम मोदी के कार्यकाल में देश सुरक्षित है।
Updated on:
23 May 2024 08:08 am
Published on:
23 May 2024 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
