
lok election 2024 full schedule
lok sabha election 2024 date. मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चुनाव 13 मई को खत्म हो गए। एमपी में चार चरणों में चुना हुए थे। चार चरणों में से पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हुआ था और अंतिम और चौथे चरण का मतदान 13 मई को संपन्न हो गया। अब मध्यप्रदेश के लोगों की निगाह 4 जून पर लग गई है। इस दिन आम चुनावों का रिजल्ट आएगा। इसी दिन सुबह 10.30 बजे तक आए रुझानों से पता चल जाएगा कि देश में कौन-सी पार्टी बहुमत की ओर जा रही है।
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले चार चरणों में मतदान पूरा हो गया। जबकि देश में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जो अभी चल रहे हैं। इन सभी चरणों का रिजल्ट 4 जून को आएगा। 13 मई को हुए मतदान के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
पहला चरण — 19 अप्रेल
सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
दूसरा चरण— 26 अप्रेल
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
तीसरा चरण— 7 मई
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
चौथा चरण— 13 मई
देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर घमासान होने वाला है। एमपी की 29 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि 28 सीटें भाजपा के पास है। भाजपा इस बार पूरी 29 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बना रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव के बाद कुल 543 सांसद चुनकर आएंगे। पिछली बार 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं और अपने पूर्ण बहुमत को बरकरार रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं। इस बार भाजपा एनडीए गठबंधन ने 400 पार का नारा दिया है। जबकि अकेले भाजपा 370 पार जीतने का दावा कर रही है।
Updated on:
14 May 2024 08:26 am
Published on:
08 Jan 2024 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
